1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘महाकाली’ के एक्टर्स की मौत से दुखी है पूरा टेलीवुड, पढ़िए, सह-कलाकारों ने क्या कहा?

‘महाकाली’ के एक्टर्स की मौत से दुखी है पूरा टेलीवुड, पढ़िए, सह-कलाकारों ने क्या कहा?

 Published : Aug 20, 2017 01:04 pm IST,  Updated : Aug 20, 2017 01:04 pm IST

गगन और अरिजीत गुजरात के उमरगांव में शूटिंग कर रहे थे। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों शूटिंग खत्म करके मुंबई वापस लौट रहे थे।

gagan kang arjijit lavania- India TV Hindi
gagan kang arjijit lavania Image Source : PTI

नई दिल्ली: टीवी सीरियल ‘महाकाली’ में अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता गगन कांग और अरिजीत लावनिया के आकस्मिक निधन से पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री सन्न है। गगन शो में इंद्र की भूमिका निभाते थे वहीं अरिजीत नंदी बनते थे। दोनों सीरियल की शूटिंग करके गुजरात से मुंबई लौट रहे थे। मगर मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर उनकी कार एक ट्रक में भिड़ गई और मौके पर ही दोनों का निधन हो गया। स्टार्स के साथ एक स्पॉटब्वॉय भी था उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मौत पर महाकाली के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ कुमार तिवारी और कनिष्का सोनी ने दुख जताया है।

सीरियल महाकाली के 'इंद्र' और 'नंदी' की सड़क हादसे में मौत

कनिष्का ने गगन के साथ सीरियल हनुमान में काम किया था। कनिष्का ने कहा, गगन और मैं साथ काम करते थे। हमने काफी समय साथ बिताया है। वो काफी बुद्धिमान व्यक्ति थे।

सीरियल में लक्ष्मी का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस निकिता शर्मा ने भी अपने सहकलाकारों के आकस्मिक निधन पर शोक जाहिर किया है। निकिता ने कहा, हमने कल साथ में शूटिंग की थी, यकीन ही नहीं हो रहा है कि वो अब हमारे बीच नहीं हैं।

gagan kang arjijit lavania
Image Source : PTIgagan kang arjijit lavania

गगन और अरिजीत गुजरात के उमरगांव में शूटिंग कर रहे थे। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों शूटिंग खत्म करके मुंबई वापस लौट रहे थे।

राम की सिया अब बनेगी कान्हा की राधा

कार को गगन ड्राइव कर रहे थे। पुलिस को कार में बीयर के कैन और नमकीन बरामद हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम करके ये जांच कर रही है कि दोनों ने शराब पी थी या नहीं। पुलिस का कहना है कि गाड़ी की रफ्तार काफी तेज रही होगी, हादसा इतना भयानक है कि दोनों की बॉडी कार में ही फंस गई, गैस कटर से कार को काटकर बॉडी बाहर निकाली गई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन