1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन के बाद अर्जुन कपूर ने भी मांगी इस बच्चे के इलाज के लिए मदद

कार्तिक आर्यन के बाद अर्जुन कपूर ने भी मांगी इस बच्चे के इलाज के लिए मदद

 Published : Apr 17, 2021 01:25 pm IST,  Updated : Apr 17, 2021 01:25 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने चाहनेवालों से एक बच्चे की मदद करने की अपील की है। सोशल मीडिया पर एक बच्चे की तस्वीर शेयर कर अभिनेता ने कहा कि कृपया इसके इलाज के लिए आगे आए। 

Arjun Kapoor- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन के बाद अर्जुन कपूर ने भी मांगी इस बच्चे के इलाज के लिए मदद Image Source : INSTAGRAM/ARJUN KAPOOR

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने चाहनेवालों से एक बच्चे की मदद करने की अपील की है। सोशल मीडिया पर एक बच्चे की तस्वीर शेयर कर अभिनेता ने कहा कि कृपया इसके इलाज के लिए आगे आए। अर्जुन कपूर ने लिखा, “मेरी सभी से गुजारिश है कि इस छोटे बच्चे की ज्यादा से ज्यादा मदद करें। डोनेशन का लिंक बायो में है।” 

उल्लेखनीय है कि अयांश नाम का बच्चा जननांग कंडीशन से संबंधित बीमारियों से ग्रस्त है। अर्जुन कपूर से पहले अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी इस बच्चे की मदद के लिए लोगों से गुहार की थी।

बॉलीवुड सेलेब्स में अजय देवगन से लेकर सारा अली खान तक ने इसके इलाज के लिए डोनेशन देने की फैन से अपील की थी।  बच्चे के इलाज के लिए तकरीबन 16 करोड़ रुपये की जरूरत है। 

अपने ट्वीट में अजय देवगन ने लिखा, “यह बच्चा स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी से पीड़ित है।  जिस से महंगे इलाज की जरूरत है। जिसमें करीब 16 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। आपका एक छोटा सा दान इसकी जिंदगी बचा सकता है।” 

अजय देवगन के अलावा अभिनेत्री सारा अली खान ने भी लोगों से आयांश की मदद करने की अपील की। सारा अली खान ने अपने ट्वीट में कहा कि इस बच्चों को बहुत महंगे इलाज की जरूरत है कृपया आप सभी आगे आएं। 

यहां पढ़ें

'दोस्ताना 2': कार्तिक आर्यन के सपोर्ट में फैंस, नेपोटिज्म की वजह से किया गया फिल्म से बाहर?

जान्हवी कपूर ने दोस्तों संग पूल पर बनाया मजेदार रील वीडियो, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

कार्तिक आर्यन के 'दोस्ताना 2' से अलग होने पर धर्मा प्रोडक्शन ने साधी चुप्पी, बताया- फिर से होगी कास्टिंग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन