1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दोस्ताना 2': कार्तिक आर्यन के सपोर्ट में फैंस, नेपोटिज्म की वजह से किया गया फिल्म से बाहर?

'दोस्ताना 2': कार्तिक आर्यन के सपोर्ट में फैंस, नेपोटिज्म की वजह से किया गया फिल्म से बाहर?

 Written By: IANS
 Published : Apr 16, 2021 10:04 pm IST,  Updated : Apr 16, 2021 10:17 pm IST

शुक्रवार को ट्विटर पर कार्तिक आर्यन का नाम ट्रेंड करने लगा क्योंकि, वह अब फिल्म निर्माता करण जौहर की आगामी फिल्म 'दोस्ताना 2' का हिस्सा नहीं हैं।

kartik aaryan- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन के सपोर्ट में फैंस Image Source : INSTAGRAM- KARTIK AARYAN

मुंबई: एक रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को ट्विटर पर कार्तिक आर्यन का नाम ट्रेंड करने लगा क्योंकि, वह अब फिल्म निर्माता करण जौहर की आगामी फिल्म 'दोस्ताना 2' का हिस्सा नहीं हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माताओं और अभिनेता के बीच मतभेद उभर कर सामने आए हैं। खबरों के मुताबिक करण जौहहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस ने भविष्य में अभिनेता के साथ सहयोग नहीं करने का भी फैसला किया है।

ऐसी खबरों के सामने आने के बाद से ही एक वर्ग ने यह दावा करना शुरू कर दिया है कि कार्तिक को इस परियोजना से हटा दिया गया है क्योंकि वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी किसी हस्ती के बेटे नहीं है।

कई लोगों ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ कार्तिक की तुलना करनी शुरु कर दी है, जो कथित रूप से भाई-भतीजावाद और समूहवाद के शिकार थे। कार्तिक के प्रशंसकों ने फिल्म निर्माता करण जौहर पर कई मौखिक हमले भी किए हैं।

एक शख्स ने ट्वीट किया कि, "अचानक नकारात्मक पीआर, कार्तिक आर्यन के खिलाफ क्यों? अनपेक्षित व्यवहार !!! क्यों इतना नकारात्मक लेख/पीआर हमेशा बाहरी लोगों के खिलाफ होता है? इसी कारण हमने सुशांत को खो दिया। कंगना इसके खिलाफ लड़ रही है और अब कार्तिक आर्यन।"

दूसरे यूजर ने लिखा, "जिस तरह से कार्तिक इन लोगों के गंदे झटकों से बच कर रहता है, इनसे दूरी बना कर रखता है वो बहुत उम्दा है। चमकते रहो कार्तिक आर्यन।"

अन्य ने लिखा, "जो लोग कहते हैं कि कार्तिक आर्यन अनप्रोफेशनल हैं वो सबसे बड़े मसखरे हैं। वह इस फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली, मेहनती लोगों में से एक हैं।"

यहां पढ़ें

'हाफ गर्लफ्रेंड' के बाद 'एक विलेन 2' में मोहित सूरी संग काम करने को लेकर उत्साहित हैं अर्जुन कपूर

कियारा आडवाणी से 10 मिनट के लिए मिलना चाहता है उनका खास फैन, एक्ट्रेस का जवाब जीत लेगा दिल

एनिमेटेड सीरीज़ 'तारक मेहता का छोटा चश्मा' का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन