Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सेक्रेड गेम्स 2' के बाद जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस' तमिल रॉकर्स ने की लीक

'सेक्रेड गेम्स 2' के बाद जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस' तमिल रॉकर्स ने की लीक

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Aug 17, 2019 08:52 am IST, Updated : Aug 17, 2019 08:52 am IST

'सेक्रेड गेम्स 2' के बाद तमिल रॉकर्स ने जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' लीक कर दी है।

Batla house- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Batla house

इस 15 अगस्त पर जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस रिलीज हुई है। फिल्म ने 'मिशन मंगल' से क्लैश होने के बावजूद पहले दिन अच्छी कमाई की है। मगर ज्यादातर फिल्मों की तरह जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस भी लीक हो गई है। इसे किसी और साइट ने नहीं बल्कि तमिल रॉकर्स ने ही लीक किया है।

तमिल रॉकर्स हर नई बॉलीवुड, हॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्म और वेब सीरीज को लीक कर देती है। नेटफ्लिक्सि की 15 अगस्त के दिन ही रिलीज हुई वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स 2 भी तमिल रॉकर्स ने लीक कर दी है। इससे पहले यह साइट कबीर सिंह, आर्टिकल 15 जैसी कई फिल्में लीक कर चुकी है। फिल्म के लीक होने की वजह से इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर फर्क पड़ता है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने पायरेसी पर लगाम लगाने ने लिए इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को निर्देश दिए हैं कि वह तमिल रॉकर्स, Katmovies जैसी वेबसाइट्स को सर्विस देना बंद कर दें।  

बाटला हाउस फिल्म की बात करें तो यह 2008 में दिल्ली में जामिया नगर के एल-18 बाटला हाउस में हुए एनकाउंटर पर आधारित है। फिल्म में जॉन के साथ मृणाल ठाकुर अहम भूमिका निभाती नजर आई हैं। बाटला हाउस का पहले दिन 14.59 करोड़ का बिजनेस किया था।

Also Read:

'मिशन मंगल' देख बच्ची ने बनाई ऐसी तस्वीर कि इमोशनल हो गए अक्षय कुमार, शेयर किया पोस्ट

माधवन ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, घर में दूसरे धर्म का चिन्ह देख किया था ट्रोल

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement