1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 80 के उम्र में भी अर्जुन दिखेंगे इतने हॉट तो क्या करेंगी मलाइका अरोड़ा...

80 के उम्र में भी अर्जुन दिखेंगे इतने हॉट तो क्या करेंगी मलाइका अरोड़ा...

 Published : Jul 16, 2019 06:59 pm IST,  Updated : Jul 16, 2019 07:07 pm IST

बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर अपनी एक फोटो की वजह से सोशल मीडिया पर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं।

अर्जुन कपूर- India TV Hindi
अर्जुन कपूर

बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर अपनी एक फोटो की वजह से सोशल मीडिया पर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में अर्जुन 55 साल के बूढ़े आदमी के लुक में नजर आ रहे हैं लेकिन खास बात यह है कि इस फोटो में अर्जुन 55 साल के दिखने के बावजूद बेहद हॉट लग रहे हैं। अर्जुन इस फोटो में व्हाइट कलर की शर्ट में नजर आ रहे हैं साथ ही व्हाइट कलर की शर्ट और उनकी व्हाइट दाढ़ी बेहद सेक्सी लग रही है सिर्फ इतना ही नहीं लड़कियों को अर्जुन की यह फोटो काफी अच्छी लग रही है। अर्जुन की इस फोटो पर अभी तक बहन जाह्नवी, चाचा संजय कपूर, फूफेरे भाई मोहित मारवाह और कई दोस्त कमेंट कर चुके हैं लेकिन अर्जुन का प्यार मलाइका अरोड़ा ने इस फोटो पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। अब तो आने वाला समय बताएगा कि अर्जुन कपूर के इस फोटो को देखकर क्या करती हैं मलाइका अरोड़ा?

बता दें कि कुछ दिन पहले सोनम के फैन ने सोनम की एक तस्वीर शेयर की जिसमें सोनम 75 या 80 के बीच की लग रहीं थी। फैन क्लब ने सोनम की फोटो को शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा, 'देखो, जब वह 75-80 साल की हो जाएंगी तो ऐसी दिखेंगी लेकिन वह खूबसूरत हैं। सच में वह ब्यूटी क्वीन हैं।'

वहीं दूसरी तरफ दीपिका और रणवीर सिंह के फैन पेज ने दोनों की शादी की एक तस्वीर शेयर की। और कैप्शन में लिखा है कि '80 के उम्र में भी दीपिका-रणवीर लगेंगे इतने ज्यादा चार्मिंग'.... बता दें कि कुछ दिन पहले सोनम कपूर की भी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी जिसमें वह 60 की नजर आ रहीं थी। साथ ही सोनम ने अपनी इस को इंस्टा स्टोरी के जरिए शेयर भी किया था। 

Also Read: 

वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड जिस नियम के तहत हारा उसे लेकर अमिताभ बच्चन ने ICC को किया ट्रोल

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से 29 की उम्र और करियर के पीक पर शादी करने की वजह का किया खुलासा

Kasautii Zindagi kay 2: अनुराग-प्रेरणा के बीच होगी तकरार? शो का नया प्रोमो है धमाकेदार

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन