नई दिल्ली: सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 8 मई 2018 को हुई थी काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों मई 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। आनंद दिल्ली के रहने वाले हैं लेकिन उनकी पूरी फैमिली और बिजनेस लंदन में बेस्ड है। वहीं सोनम कपूर बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस हैं और शादी के बाद सोनम को काम के सिलसिले में लंदन से मुंबई काफी ट्रेवल करना पड़ता है लेकिन अब खबर यह आ रही है कि सोनम भी लंदन शिफ्ट होने की सोच रही हैं और इसी के लिए वह अपनी मुंबई वाली फ्लैट को बेचना चाहती हैं। बता दें कि सोनम ने मुंबई बीकेसी के पास स्वांकी अपार्टमेंट खरीदा था और अब वह इस फ्लैट को बेचना चाहती हैं।
Related Stories
एक इंटरव्यू के दौरान सोनम ने बताया था कि आनंद के साथ उनकी पहली मुलाकात कैसे हुई। इस दौरान उन्होंने कहा था- ''हमने मिलने से पहले लगभग 2 महीने तक फेसबुक, स्नैपचैट और फोन पर बात की थी। इससे बाद हमने लंदन में मिलने का फैसला लिया।''
वर्क फ्रंट पर आखिरी बार सोनम फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आईं। फिल्म में अनिल कपूर ने उनके पिता का किरदार निभाया था। ऐसा पहली बार था जब दोनों पर्दे पर साथ नजर आए। हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई।
अब सोनम अभिषेक शर्मा की फिल्म जोया फेक्टर में नजर आने वाली हैं। फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी।
Also Read:
वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड जिस नियम के तहत हारा उसे लेकर अमिताभ बच्चन ने ICC को किया ट्रोल
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से 29 की उम्र और करियर के पीक पर शादी करने की वजह का किया खुलासा
Kasautii Zindagi kay 2: अनुराग-प्रेरणा के बीच होगी तकरार? शो का नया प्रोमो है धमाकेदार