मुंबई: 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma) में इस बार मेहमान बनकर शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) और उनकी साली अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई दिलचस्प खुलासे किए। कपिल शर्मा ने जब उनसे पूछा कि उनकी पहली मुलाकात उनकी वाइफ के साथ कैसे हुई और उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई। शक्ति कपूर ने बताया कि एक फिल्म में पद्मिनी की डेट नहीं मिली तो तो उनकी बहन शिवांगी ने मिथुन चक्रवर्ती की बहन का रोल किया था। उस फिल्म में शक्ति कपूर भी थे।
Related Stories
शक्ति ने बताया कि मैंने शिवांगी को देखा और वो मेरे पास ऑटोग्रॉफ लेने आई। मैं उसे देखता रह गया, मैंने उसे लाइन मारी और चला गया। मन ही मन में मैंने सोच लिया था कि शादी तो इसी मराठन से करूंगा। बाद में हमने शादी कर ली, और अखबारों की हेडलाइन बन गई कि ये शादी तीन महीनों में तलाक में बदल जाएगी क्योंकि शक्ति कपूर बहुत 'शरीफ' है। शक्ति ने आगे बताया कि जब हमारी शादी हुई और बेटा सिद्धांत हुआ तो एक दिन हमारे ससुर जी ने कहा कि उन्हें शक्ति पर गर्व है।
शक्ति कपूर ने यह भी बताया कि अनिल कपूर के घर में कुछ भी अच्छा खाने को बनता है तो हमारे घर में एक बड़ा सा टिफिन आता है, क्योंकि सोनम और सिद्धांत बहुत अच्छे दोस्त हैं।
शक्ति कपूर ने यह भी बताया कि ऋषि कपूर जल्द ही इंडिया लौटने वाले हैं। शक्ति ने बताया कि 2 या 3 सितंबर को वो वापस आ रहे हैं।
Also Read:
कैसी है 'सुपर 30'? ऋतिक रोशन की Ex वाइफ ने किया पहला मूवी रिव्यू
Ex वाइफ के बाद अब पिता राकेश रोशन ने ऋतिक की फिल्म 'सुपर 30' के लिए दिया ये बयान
दीपिका को मिला विम्बलडन से न्यौता, लेकिन कार्ड में एक छोटी सी गलती ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल