1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी के सौतेले बेटे अर्जुन कपूर ने दुख की घड़ी में इस तरह दिया परिवार का साथ

श्रीदेवी के सौतेले बेटे अर्जुन कपूर ने दुख की घड़ी में इस तरह दिया परिवार का साथ

 Published : Mar 01, 2018 07:21 am IST,  Updated : Mar 01, 2018 07:21 am IST

श्रीदेवी हमेशा के लिए पंचत्तवों में विलिन हो चुकी हैं। बुधवार को मुंबई के विले पार्ले में उनका अंतिन संस्कार किया जा चुका है। इस मौके पर देशभर से आई फैंस की भारी भीड़ और सभी हस्तियां उनकी अंतिम यात्रा में दिखाई दीं। वहीं श्रीदेवी की आखरी इच्छा को...

Arjun Kapoor- India TV Hindi
Arjun Kapoor

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रीदेवी हमेशा के लिए पंचत्तवों में विलिन हो चुकी हैं। बुधवार को मुंबई के विले पार्ले में उनका अंतिन संस्कार किया जा चुका है। इस मौके पर देशभर से आई फैंस की भारी भीड़ और सभी हस्तियां उनकी अंतिम यात्रा में दिखाई दीं। वहीं श्रीदेवी की आखरी इच्छा को पूरा करते हुए उनके शव को सफेद रंग के फूलों से सजे ट्रक में रखा गया था। श्रीदेवी की आकस्मिक मौत से उनके पति बोनी कपूर और दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी बिल्कुल टूट चुके हैं। ऐसे में श्रीदेवी के सौतेले बेटे अर्जुन कपूर ने अपने इस परिवार का काफी साथ दिया है।

वैसे तो सभी इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि अर्जुन और श्रीदेवी के रिश्ते अच्छे नहीं थे, लेकिन इस दुख की घड़ी में वह बीती सभी बातें भुलाते हुए अपने परिवार के साथ खड़े दिखे। इस दौरान वे अपने पिता बोनी कपूर और बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर को सांत्वना देते नजर आए। श्रीदेवी के निधन की खबर मिलते ही अर्जुन कपूर पंजाब में चल रही अपनी आगामी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग रद्द कर तुरंत मुंबई आ गए। इसके बाद वह पिता का साथ देने के लिए दुबई रवाना हो गए।

उनकी बहन अंशुला अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ अपने चाचा अनिल कपूर के घर पर रुक गईं। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के मुंबई पहुंचने के तुरंत बाद अर्जुन पूरे परिवार को संभालते नजर आ रहे हैं। सलमान खान, शाहरुख खान सहित जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने उनके घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। गौरतलब है कि शनिवार रात दुबई में श्रीदेवी का आकस्मिक निधन हो जाने के बाद मंगलवार रात उनका पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन