1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'केजीएफ' की सफलता के बाद यश को मिल रहे हैं कई ब्रैंड्स

'केजीएफ' की सफलता के बाद यश को मिल रहे हैं कई ब्रैंड्स

 Published : Nov 17, 2020 04:30 pm IST,  Updated : Nov 17, 2020 04:30 pm IST

केजीएफ से पहले भी यश कई ब्रैंड्स को एंडोर्स करते आए हैं, लेकिन फिल्म की शानदार सफलता के बाद यश के फैनडैम काफी बढ़ गया, ऐसे में यश ने कई ब्रैंड्स साइन किए।

KGF- India TV Hindi
'केजीएफ' की सफलता के बाद यश को मिल रहे हैं कई ब्रैंड्स Image Source : INSTAGRAM- YASH

बेंगलुरू: साउथ स्टार यश की साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'केजीएफ' दर्शकों को खूब पसंद आई थी, फिल्म से यश को खूब पॉपुलैरिटी मिली और वो फैंस के साथ ब्रैंड्स के भी फेवरिट एक्टर हो गए। केजीएफ से पहले भी यश कई ब्रैंड्स को एंडोर्स करते आए हैं, लेकिन फिल्म की शानदार सफलता के बाद यश के फैनडैम का प्रसार होता गया, ऐसे में यश ने कई ब्रैंड्स साइन किए।

यश के एक करीबी सूत्र ने बताया, "यश के पास बहुत सारे ब्रैंड्स थे, लेकिन केजीएफ की रिलीज के बाद वह एक हॉट टॉपिक बन गए हैं। नतीजतन अधिक से अधिक ब्रैंड उनकी अपीयरेंस के चलते उनसे संपर्क कर रहे हैं। अभी तक यश के पास उनके पैन-इंडिया कैंपेन के तहत एक ऑटोमोबाइल ब्रांड और एक फोन ब्रांड से ऑफर हैं, जिन्हें नए साल में लॉन्च किया जाएगा। इस सौदे को लगभग तय कर लिया गया है।'' 

हनीमून पर पति का हाथ थाम 'अंडर वॉटर डाइविंग' करती दिखीं काजल अग्रवाल

'केजीएफ 2' के साथ यश की लोकप्रियता और उनकी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Kgf