1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल के भाई सनी कौशल 'गोल्ड' के बाद अब इस फिल्म में आएंगे नजर

विक्की कौशल के भाई सनी कौशल 'गोल्ड' के बाद अब इस फिल्म में आएंगे नजर

 Published : Sep 27, 2019 11:05 pm IST,  Updated : Sep 27, 2019 11:05 pm IST
विक्की कौशल के भाई सनी...- India TV Hindi
विक्की कौशल के भाई सनी कौशल 'गोल्ड' के बाद अब इस फिल्म में आएंगे नजर

मुंबई: वर्ष 2019 'आरएसवीपी मूवीज' के लिए बेहद सफ़ल साबित हुआ है जहाँ आरएसवीपी ने विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर हिट "उरी" के साथ  साल का शानदार आगाज़ किया था, वहीं अब विक्की कौशल के भाई सनी कौशल के साथ साल का खूबसूरत अंत करने के लिए तैयार है। साल 2019 की शुरुआत में विक्की कौशल की एक्शन फिल्म "उरी" के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, आरएसवीपी अब सनी कौशल की डांस फ़िल्म "भांगड़ा पा ले" के साथ साल को अलविदा कहेंगे।

अभिनेता विक्की कौशल के छोटे भाई, सनी ने 2016 में कॉमेडी-ड्रामा रोड फिल्म 'सनशाइन म्यूजिक टूर्स एंड ट्रैवल्स' में एक केंद्रीय भूमिका के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी जिसके बाद वे अक्षय कुमार की फ़िल्म "गोल्ड" में नज़र आये थे।

अब 'आरएसवीपी मूवीज' की डांस फ़िल्म "भांगड़ा पा ले" के साथ दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाने के लिए तैयार है जिसे इस साल के अंत में रिलीज किया जाएगा।

इनपुट- एजेंसी

Also Read:

Birthday Special: लता मंगेशकर ने इस वजह से नहीं की ताउम्र शादी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 27th Sep: वेदिका को सुसाइड करता देख नायरा ने कार्तिक से मांगा तलाक

सैफ अली खान की फिल्म 'लाल कप्तान' से सोनाक्षी सिन्हा का पहला लुक आया सामने

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन