1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलोक नाथ पर सेक्सुअल हरैसमेंट का तीसरा आरोप, एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने भी शेयर किया #MeToo मोमेंट

आलोक नाथ पर सेक्सुअल हरैसमेंट का तीसरा आरोप, एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने भी शेयर किया #MeToo मोमेंट

 Published : Oct 10, 2018 01:30 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 01:37 pm IST

संध्या ने ट्विटर पर राइटर का सपोर्ट करते हुए लिखा कि आलोक नाथ ने उनके साथ करियर के शुरुआती वक्त में ही दुर्व्यवहार किया था।

संध्या मृदुल- India TV Hindi
संध्या मृदुल

नई दिल्ली: टीवी के संस्कारी बाबूजी नाम से मशहूर आलोक नाथ पर तीसरा सेक्सुअल हरैसमेंट का केस सामने आया है। पहले राइटर और फिर हम साथ-साथ हैं की क्रू मेंबर के बाद अब एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने भी आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। संध्या ने ट्विटर पर राइटर का सपोर्ट करते हुए लिखा कि आलोक नाथ ने उनके साथ करियर के शुरुआती वक्त में ही दुर्व्यवहार किया था।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संध्या मृदुल ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने दर्द की दास्तां लिखी है। संध्या ने लिखा है- जब मेरे करियर की शुरुआत हुई मुझे टेलीफिल्म कोड़ाईकनल में काम करने का मौका मिला। जिसमें आलोक नाथ मेरे पिता के रोल में थे और रीमा लागू मेरी मां बनी थीं। आलोक नाथ ने मेरी बहुत तारीफ की और कहा मैं भगवान की बच्ची हूं। वो मेरे लिए दुआ करते थे। मैं सातवें आसमान पर थी, मैं पहले से उनकी फैन थी और उनके साथ काम करने का मौका मिला तो मैं बहुत खुश हुई और कॉन्फिडेंट हो गई।

संध्या आगे लिखती हैं- एक रात जब शूट के पैकअप में दे हुई तो पूरी कास्ट बाहर डिनर करने गई, डिनर में आलोक नाथ ने खूब शराब पी, मैं उनके पास बैठी थी। मुझे उन्होंने काफी नर्वस और असहज फील कराया। मेरे को-स्टार ये बात समझ गए और वो मुझे वहां से ले गए।

इसके बाद हम बिना खाना खाए ही लौट आए। वहां कॉस्ट्यूम दादा ने मुझे अगले दिन के शूट के कपड़े दिए और चले गए। उनके जाते ही किसी ने फिर डोर नॉक किया मुझे लगा वो दोबारा आ गए लेकिन जब दरवाजा खोला तो आलोक नाथ खड़े थे, उन्हें देखकर मैं डर गई और मैंने दरवाजा बंद करने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने दरवाजे को धक्का दिया और अंदर आ गए। मैं डर गई और बाथरूम में जाकर खुद को बंद कर लिया। वो बाहर से चिल्ला रहे थे मैं तुम्हें चाहता हूं तुम सिर्फ मेरी हो।

संध्या ने बताया इसके बाद वो बाथरूम में भी आने की कोशिश की। मैं डर की वजह से लॉबी की तरफ चली गई। वो मेरे कमरे से जा नहीं रहे थे और मुझे पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। वो ऐसा करने में कामयाब नहीं हुए। इसके बाद मैंने अपनी हेयरड्रेसर को कमरे में बुलाया और उसके साथ सोई हूं। मैं अंदर तक डर गई थी।

संध्या आगे लिखती हैं- मैं तनुश्री और उन तमाम महिलाओं के साथ हूं जो खुलकर सामे आ रही हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन