1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस शादी: देसी गर्ल ने शादी में आने वाले गेस्ट को गिफ्ट देने के लिए निकाला ये खास तरीका

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस शादी: देसी गर्ल ने शादी में आने वाले गेस्ट को गिफ्ट देने के लिए निकाला ये खास तरीका

 Published : Nov 20, 2018 08:14 am IST,  Updated : Nov 20, 2018 08:19 am IST

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस 2 दिसबंर को शादी करने जा रहे हैं। और इस खास मौके पर सबकुछ खास होनी चाहिए इसलिए देसी गर्ल और विदेशी दुल्हा निक जोनस ने एक नया तरकीब निकाला है।

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस 2 दिसबंर को शादी करने जा रहे हैं। और इस खास मौके पर सबकुछ खास होनी चाहिए इसलिए देसी गर्ल और विदेशी दुल्हा निक जोनस ने एक नया तरकीब निकाला है। शादी में जितने भी गेस्ट शामिल होंगे उन्हें रिटर्न गिफ्ट देने के लिए प्रियंका ने एक खास उपाय निकाला है। प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी को लेकर कितनी ज्यादा एक्साइटेड हैं इसका अंदाजा आप उनकी बैचलर पार्टी की फोटो देखकर लगा सकते हैं।

जैसा कि ट्रेडिशन है कि वैडिंग रजिस्ट्री गाइड की मदद से शादी में आने वाले मेहमानों को यह जानने में मदद मिलती है कि वे नए जोड़े को तोहफे में क्या दें, जिसकी उन्हें जरूरत है और साथ ही उनके घर की जरुरतों को पूरा भी करे। 

प्रियंका ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी प्रियंका ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा कि उन्हें अमेजॉन के साथ वैडिंग रजिस्ट्री गाइड तैयार करने में बहुत मजा आया। साथ ही उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि अमेजॉन ने 100,000 डॉलर की यूनिसेफ को आर्थिक मदद भी की है।  

खबरों के अनुसार प्रियंका 2 दिसंबर को अपने विदेशी मंगेतर के साथ शादी करेंगी। 30 नवंबर को संगीत सेरेमनी के साथ विवाह समारोह की शुरूआत होगी। दोनों की शादी की तैयारियां काफी तेजी के साथ हो रही हैं। आपको बता दें कि भले ही प्रियंका अपनी शादी की तैयारी में बिजी हैं लेकिन वह अपने काम को अपनी शादी से कहीं ज्यादा तवज्जों दे रही हैं। हाल ही में प्रियंको को दिल्ली के चांदनी चौक में देखा गया । जहां वह अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक’की शूटिंग करने के लिए पहूंची थीं। 

इससे जुड़ी प्रियंका की एक वीडियो सामने आई है। इस वीडियो प्रियंका के फैंस उन्हें शादी की शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रियंका काफी स्टाइलिस नजर आ रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन