नई दिल्ली: ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा हो गए हैं। जितनी खूबसूरत वो तब थीं उतनी ही खूबसूरत ऐश अभी भी लगती हैं। उनका स्टारडाम आज भी कायम है। लेकिन क्या आपको पता है ऐश को मिस वर्ल्ड बनने से पहले ही एक फिल्म ऑफर हो गई थी। जी हां, यश चोपडा ने उन्हें अपनी फिल्म से डेब्यू कराना चाहते थे।
Related Stories
एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया- 'मिस वर्ल्ड का टाइटल जीतने से पहले ही धर्मेश दर्शन ने मुझे राजा हिंदुस्तानी ऑफर कर दी थी। यश जी ने मुझे 'मैंने तो मोहब्बत कर ली' से बॉलीवुड में लॉन्च करना चाहते थे। बाद में इस फिल्म का नाम दिल तो पागल है हो गया था।'
उन्होंने बताया- 'जिस साल मैंने मिस वर्ल्ड का टाइटल जीता, उस साल मणि रत्नम और राजीव मैनन मेरे संपर्क में आ गए थे। मैं मणि जी की फैन थी और इसलिए मैंने उनकी फिल्म इरूवर में काम किया, इस दौरान मुझे 3 और फिल्मों का ऑफर मिल गया, और मैं यश जी की फिल्म में काम नहीं कर पाईं।
आराध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या ने 'जज्बा', 'सरबजीत' और 'ऐ दिल है मुश्किल' में काम किया।