1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: तैमूर ने Christmas Party में मचाया धमाल, कहीं पहना काला चश्मा तो, कभी ढोल पर किया डांस

VIDEO: तैमूर ने Christmas Party में मचाया धमाल, कहीं पहना काला चश्मा तो, कभी ढोल पर किया डांस

 Published : Dec 26, 2017 01:32 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 01:45 pm IST

तैमूर अली खान सोशल मीडिया की सुर्खियों में शामिल हो गए हैं। बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान और सैफ अली खान के नन्हें नवाब तैमूर हाल ही में एक साल के हुए हैं और अभी से ही उनके चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी हो गई है। इस दौरान वह पहली बार...

Taimur- India TV Hindi
Taimur

नई दिल्ली: पिछले लंबे वक्त से तैमूर अली खान सोशल मीडिया की सुर्खियों में शामिल हो गए हैं। बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान और सैफ अली खान के नन्हें नवाब तैमूर हाल ही में एक साल के हुए हैं और अभी से ही उनके चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी हो गई है। तैमूर को अक्सर मम्मी करीना और पापा सैफ के साथ पार्टी, वेकेशन्स और इवेंट्स के दौरान देखा जाता है। लेकिन वह जहां भी जाते हैं सभी की नजरें सिर्फ उन्हीं पर टिक जाती हैं। हाल ही में दिवंगत अभिनेता शशि कपूर के घर क्रिसमस लंच पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग पूरा कपूर परिवार नजर आया। हालांकि इन सबके बीच भी नन्हें तैमूर ही खास मेहमान रहे।

25 दिसंबर, सोमवार को तैमूर क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए कपूर परिवार में पहुंचे। इस दौरान वह पहली बार अपने मम्मी पापा का हाथ पकड़े चलते हुए कैमरा में कैद किए गए। अब इस पार्टी की कई झलकियां सामने आई हैं, जिनमें तैमूर खूब धमाल मचाते हुए दिख रहे हैं। इस पार्टी की कुछ वीडियो भी देखने को मिल रही हैं, जिनमें तैमूर की क्यूटनेस को देख एक बार फिर आप उनके दीवाने हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में तैमूर काला चश्मे लगाए हुए दिख रहे हैं और खूब हंस रहे हैं। वहीं दूसरी वीडियो में ढोल बजते हुए सुनाई दे रहे हैंस जिन पर तैमूर डांस कर रहे हैं।

लोकिन इसी बीच एक और खूबसूरत तस्वीर सामने आई है, जिसमें तैमूर अपने मामा रणबीर की गोद में दिखाई दे रहे हैं। इसे नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। बता दें कि इस क्रिसमस पार्टी में करीना,सैफ, करिश्मा कपूर, आदर जैन, अरमान जैन, कृष्णा राज कपूर और रीमा जैन सहित पूरा परिवार शामिल हुआ।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन