1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B’day: 1 साल के हुए तैमूर, तस्वीरों में देखिए कैसे रहे उनके 12 महीने

Happy B’day: 1 साल के हुए तैमूर, तस्वीरों में देखिए कैसे रहे उनके 12 महीने

 Published : Dec 20, 2017 11:24 am IST,  Updated : Dec 20, 2017 11:51 am IST

करीना कपूर खान और सैफ अली खान पिछले कुछ वक्त से नन्हें नवाब तैमूर अली खान के कारण बने हुए हैं। पटौदी खानदान के नन्हें फरिश्ते तैमूर आज 1 साल के हो गए हैं। आज पटौदी परिवार में खूब जोर-शोर के साथ उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। इसी खास मौके पर...

taimur- India TV Hindi
taimur

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान जितने अपनी फिल्मों के लेकर चर्चा में रहते हैं, उतने ही पिछले कुछ वक्त से वह नन्हें नवाब तैमूर अली खान के कारण बने हुए हैं। पटौदी खानदान के नन्हें फरिश्ते तैमूर आज 1 साल के हो गए हैं। पिछले साल 20 दिसंबर को जन्में तैमूर अपने अलग नाम के कारण काफी विवादों में रहे थें। लेकिन जैसे ही उनकी पहली तस्वीर सामने आईं लोग उनके नाम को भूलकर उनकी क्यूटनेस के दीवाने हो गए। वैसे अक्सर हमने देखा है कि फिल्मी हस्तियां अपने बच्चों को मीडिया और कैमरे से दूर ही रखती हैं, लेकिन वहीं दूसरी ओर सैफ और करीना ने कभी तैमूर को मीडिया से बचाने की कोशिश नहीं की। बल्कि उन्होंने कई बार खुद तैमूर के साथ खूबसूरत तस्वीरें दी हैं। हालांकि इनकी क्यूटनेस और मासूम चेहरा सभी को उनका दीवाना बना देता है।

इन 12 महीनों में तैमूर कभी मम्मी के साथ दिखे तो कभी पापा की गोद में घूमते हुए। कुछ वक्त पहले ही वह अपने घर पर झूला झूलते हुए मीडिया के कैमरे मे कैद हुए थे। तैमूर को कई इवेंट्स और पार्टी के दौरान भी देखा जा चुका है। हाल ही में वह करण जौहर के जुड़वा की पार्टी में खूब मस्ती करते हुए नजर आए थे।

वैसे तैमूर की अपनी हर तस्वीर में इतने क्यूट दिखते हैं कि लोग उन्हें बार बार देखने से खुद को रोक नहीं पाते। सिर्फ 1 साल के तैमूर ने अभी से अपनी काफी फैन फॉलोइंग बढ़ा ली है। आज पटौदी खानदान में खूब जोर-शोर के साथ उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। इसी खास मौके पर हम आपके लिए लेकर आए तैमूर की कुछ सबसे क्यूट तस्वीरें।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन