1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तैमूर को ध्यान में रखकर ये काम करेंगी करीना कपूर !

तैमूर को ध्यान में रखकर ये काम करेंगी करीना कपूर !

 Published : Sep 21, 2017 07:22 pm IST,  Updated : Sep 21, 2017 07:22 pm IST

वीरे दी वेडिंग में करीना के साथ सोनम कपूर मुख्य भूमिका में है। फिल्म का निर्माण एकता कपूर, रिया कपूर और निखिल आडवाणी कर रहे है।

kareena taimur- India TV Hindi
kareena taimur Image Source : PTI

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। करीना एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ, एक बहू, एक पत्नी और एक मां भी हैं। मां बनने के बाद वीरे दी वेडिंग से फिल्मों मे वापसी कर रहीं बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर ने आज यहां कहा कि वह अपना हर फैसला बेटे तैमूर को ध्यान में रखकर करेंगी। एक एयर प्यूरीफायर की ब्रांड दूत बनीं करीना ने कहा, उत्पादों का प्रचार करना एवं उसका ब्रांड अंबेस्डर बनना फिल्मों से काफी अलग होता है लेकिन अब मेरा हर फैसला तैमूर को ध्यान में रखकर होगा। वह मेरी आत्मा है, मेरा दिल अब मेरे अंदर नहीं बल्कि तैमूर में धड़कता है। अब अपनी जिंदगी में जो भी करूंगी वह उसे तैमूर ध्यान में रखकर करूंगी। मेरे परिवार, दोस्तों और मेरी टीम को भी यह पता होना चाहिये।

इस मौके पर करीना ने कहा कि वह ऐसे उत्पादों के साथ नहीं जुड़ेंगी जिसका इस्तेमाल वह खुद नहीं कर सकती। करीना ने कहा पहले से ही उत्पादों के प्रचार को लेकर काफी चूजी रहीं हूं और अब मां बनने के बाद और ज्यादा सतर्क हो गयी हूं। मैं कभी भी ऐसे उत्पादों का प्रचार नहीं करूंगी जिसका मैं या मेरा परिवार इस्तेमाल नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि वह इस उत्पाद से इसलिये जुड़ी ताकि लोगों को जागरूक कर सकें कि घर के अंदर का प्रदूषण कई बार बाहर के प्रदूषण से ज्यादा खतरनाक होता है।

kareena taimur
Image Source : PTIkareena taimur

उन्होंने कहा, मुंबई में काफी बारिश हो रही है और शायद विमान सेवाएं भी प्रभावित हैं। ऐसे में अभी कोई योजना नहीं है। अगर कल स्थिति बेहतर हुई तो परिवार के साथ जन्मदिन मनाउंगी।

छह फिल्म फेयर पुरस्कार जीतने वाली इस अदाकारा ने वीरे दी वेडिंग के बारे में कहा, वीरे दी वेडिंग की शूटिंग शुरू ही हुई है। अभी हमने सिर्फ 20-25 प्रतिशत ही शूट किया है फिल्म अगले साल दिसंबर में रिलीज होगी तो हमारे पास काफी समय है।

वीरे दी वेडिंग में करीना के साथ सोनम कपूर मुख्य भूमिका में है। फिल्म का निर्माण एकता कपूर, रिया कपूर और निखिल आडवाणी कर रहे है।

करीना कपूर को खबर इंडिया टीवी की तरफ से भी जन्मदिन की शुभकामनाएं!

इसे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन