1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. तैमूर अली खान के जूते की कीमत जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

तैमूर अली खान के जूते की कीमत जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 20, 2017 06:17 pm IST,  Updated : Dec 20, 2017 06:17 pm IST

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान और स्टाइलिश मॉम करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान आज एक साल के हो गए हैं। जी हां आज पटौदी खानदान के ये वारिश का बर्थ है तो लाजमी है सोशल मीडिया पर तैमूर के बारे में बात होगी ही।

taimur- India TV Hindi
taimur

नई दिल्ली: बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान और स्टाइलिश मॉम करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान आज एक साल के हो गए हैं। जी हां आज पटौदी खानदान के ये वारिश का बर्थ है तो लाजमी है सोशल मीडिया पर तैमूर के बारे में बात होगी ही। अभी तक तैमूर की जितनी भी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है सभी ने तहलका मचा दिया है। तैमूर के बर्थ डे पर हम बात करेंगे उनके स्टाइलिश जूतों और ड्रेस के बारे में।

स्टाइलिश मॉम करीना कपूर के सुपर क्यूट बेटे तैमूर अली खान पूरे एक साल के हो चुके हैं। पटौदी खानदान का ये वारिस दुनिया में आने से पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर चुका था। परिवार से लेकर नाम तक और फॉरेन ट्रिप से लेकर प्ले डेट तक, तैमूर हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियां बनते रहे।

इन सबके बीच इस रॉयल बेबी के फैशन सेंस की भी चर्चा खूब हुई। आज उनके बर्थ डे के बहाने हमने उनके वार्डरोब में झांकने की कोशिश की है और काफी दिलचस्प चीजें पता लगीं। तैमूर अली खान की मां करीना कपूर के साथ यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। मां-बेटे की इस खूबसूरत तस्वीर पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया।

kareen kapoor
kareen kapoor

क्या आप जानते हैं कि इस तस्वीर में तैमूर जो जूते पहने नजर आ रहे हैं, उनकी कीमत क्या है? 

तैमूर ने Gucci का बेबी जीजी स्नीकर पहना है जिसकी कीमत 13, 400 रुपये है। 

kareena kapoor
kareena kapoor

वहीं, इस तस्वीर में तैमूर जो सफेद रंग के स्नीकर्स पहने दिख रहे हैं वह Ralph Lauren ब्रांड का है। इसकी कीमत 2500 रुपये है। इतने पैसे में हम लोगों की तो अच्छी खासी दो जींस आ जाएगी!

तैमूर अली के इस जंपर की कीमत 59.50 डॉलर यानी 3,800 रुपये है। यह भी विदेशी ब्रांड Ralph Lauren का गर्मेंट है।

kareena kapoor
kareena kapoor

पापा के साथ तैमूर जब मुंबई से दिल्ली अपना बर्थ डे मनाने जा रहे थे तो उन्होंने Ralph Lauren ब्रांड की ही शर्ट पहन रखी थी जिसकी कीमत 1900 रुपये है।

तैमूर अली खान की ये स्टाइलिश डंग्री यूके की ऑनलाइन क्लेदिंग कपंनी Trotters से खरीदी गई है जिसकी कीमत 3800 रुपये है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल