1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्रोल्स को ऐश्वर्या राय बच्चन का जवाब- जैसी हूं, वैसी ही रहूंगी

ट्रोल्स को ऐश्वर्या राय बच्चन का जवाब- जैसी हूं, वैसी ही रहूंगी

 Published : Aug 04, 2018 06:45 pm IST,  Updated : Aug 04, 2018 06:45 pm IST

सोशल मीडिया पर एक्टर्स को अक्सर किसी ना किसी बाते के लिए ट्रोल किया जाता है। ऐश्वर्या राय बच्चन भी इसका शिकार हो जाती हैं। लोग ऐश्वर्या को अपनी बेटी आराध्या को होठों पर किस करने के लिए भला-बुरा सुनाने लगते हैं। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने ट्रोल्स का जवाब दिया है।

Aishwarya Rai Bachchan,  Aaradhya bachchan- India TV Hindi
Aishwarya Rai Bachchan,  Aaradhya bachchan Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक्टर्स को अक्सर किसी ना किसी बाते के लिए ट्रोल किया जाता है। ऐश्वर्या राय बच्चन भी इसका शिकार हो जाती हैं। लोग ऐश्वर्या को अपनी बेटी आराध्या को होठों पर किस करने के लिए भला-बुरा सुनाने लगते हैं। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने ट्रोल्स का जवाब दिया है।

एक एंटरटेंमेंट पोर्टल से बात करते हुए ऐश्वर्या ने कहा- 'लोगों की अपनी राय होती है। इससे जो मैं कर रही हूं, नो तो वो बदलेगा और ना ही पब्लिक में मैं अपनी बेटी की कैसे केयर करती हूं, ये बदलेगा।'

ये भी पढ़ें-

ऐश्वर्या ने किया इन महिलाओं को सलाम, बोलीं- देश और दुनिया में दिया जाना चाहिए सबसे ज्यादा सम्मान

ऐश्वर्या ने कहा कि वो जैसी हैं वैसी ही रहेंगी और वो अपनी बेटी की जैसे देखभाल करती हैं, वो करती रहेंगी।  उन्होंने कहा- 'जज करते रहिए। वो मेरी बेटी है, मैं उससे प्यार करती हूं। मैं उसकी सुरक्षा करती रहूंगा, प्यार करती रहूंगी। वो मेरी बेटी और जिंदगी है।'

उन्होंने आगे कहा- 'हमें पता है लोग हमें देख रहे हैं। हम जानते हैं कि हमारी तस्वीरों पर लोग कमेंट करेंगे। इसलिए मैं दिखावा नहीं कर सकती। यह मुझसे होगा ही नहीं।'

ऐश्वर्या की फिल्मों की बात करें तो 'फन्ने खां' 3 अगस्त को रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और राजकुनार राव हैं।  फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता (अनिल कपूर) की संघर्ष की है, जो अपनी बेटी को टॉप सिंगर बनाना चाहता है। हालांकि उसकी पत्नी और बेटी उसे बेकार समझते हैं और उसकी बेइज्जती करते रहते हैं। बेटी को सिंगर बनाने के लिए अनिल कपूर, राजकुमार राव के साथ मिलकर ऐश्वर्या राय बच्चन को किडनैप कर लेते हैं। फिल्म में ऐश्वर्या बेबी नाम की पॉप सिंगर बनी हैं। इसके बाद फिल्म में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं।

पहले दिन फिल्म का कलेक्शन अच्छा नहीं रहा। पहले दिन फिल्म ने भारत में सिर्फ 2.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन