1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या राय बच्चन ने शेयर की आराध्या के बर्थ डे सेलिब्रेशन की फोटोज

ऐश्वर्या राय बच्चन ने शेयर की आराध्या के बर्थ डे सेलिब्रेशन की फोटोज

 Published : Nov 20, 2019 09:36 am IST,  Updated : Nov 20, 2019 09:36 am IST

ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोशल मीडिया पर आराध्या बच्चन के बर्थ डे सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

aishwarya rai bachchan shares picture of aaradhya bachchan- India TV Hindi
ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर शेयर की आराध्या के बर्थ डे सेलिब्रेशन की तस्वीर।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं मगर वह अपने फैन्स के लिए अपने स्पेशल मोमेंट शेयर करती रहती हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या 16 नवंबर को 8 साल की हो गई हैं। आराध्या के आठवें जन्मदिन पर सेलिब्रेशन किया गया था। जहां शाहरुख के बेटे अबराम, करण जौहर के बच्चे यश और रुही भी पहुंचे थे। अब ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर आराध्या की पार्टी की फोटो शेयर की हैं।

ऐश्वर्या राय ने आराध्या की एक फोटो शेयर की है जिसमें वह आठ नंबर के साथ बैठी हुई हैं। यह फोटो आराध्या के बर्थ डे सेलिब्रेशन की है। फोटो शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा- मेरी दुनिया... मैं तुमसे  बहुत प्यार करती हूं।

अभिषेक बच्चन ने हमेशा अपनी बेटी आराध्या में अच्छे संस्कारों और परंपराओं को निभाने का श्रेय ऐश्वर्या को देते हैं। वहीं ऐश्वर्या का कहना है कि उन्होंने हमेशा यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि उनकी बेटी उनकी भारतीय परंपराओं को महत्व दे।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने जीवन में 2011 में बेटी आराध्या आई थी। ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर अक्सर आराध्या के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन