1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मणि रत्नम की अगली फिल्म में कुछ अलग करने जा रही हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, फोटो शेयर कर दिया हिंट

मणि रत्नम की अगली फिल्म में कुछ अलग करने जा रही हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, फोटो शेयर कर दिया हिंट

 Published : Sep 02, 2019 09:49 pm IST,  Updated : Sep 02, 2019 10:57 pm IST

ऐश्वर्या मणि रत्नम की पिरयोडिक ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी जो कि तमिल नॉवेल 'कल्की' पर आधारित होगी।

ऐश्वर्या राय- India TV Hindi
ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। जल्द ही ऐश्वर्या मणि रत्नम की पिरयोडिक ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी जो कि तमिल नॉवेल 'कल्की' पर आधारित होगी। इस फिल्म में ऐश्वर्या लीड रोल में होंगी। स्पॉटब्वॉय में छपी खबर के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2019 से शूरू होगी साथ ही यह भी बात सामने आई है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या नेगेटिव रोल में नजर आएंगी। आपको बता दें कि ऐश्वर्या पहले भी फिल्म 'खाकी' में नेगेटिव रोल में नजर आ चुकी हैं।

इस फिल्म में ऐश्वर्या, एक ऐसी औरत का रोल करेंगी जो सत्ता और पॉवर की भूखी होती है। फिल्म में ऐश्वर्या का नाम नंदनी होगा। यह कहानी चोल शासकों के इर्द- गिर्द घूमेगी। बता दें कि तमिल चोल शासकों ने 9 वीं शताब्दी से 13 वीं शताब्दी के बीच एक अत्यंत शक्तिशाली हिन्दू साम्राज्य का निर्माण किया। 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन