1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभिषेक बच्चन को स्पेशल तरीके से किया बर्थडे विश, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभिषेक बच्चन को स्पेशल तरीके से किया बर्थडे विश, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

 Published : Feb 05, 2020 09:56 am IST,  Updated : Feb 05, 2020 10:40 am IST

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय ने एकदम अनोखे अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया।

Abhisek bachchan , aishwarya rai- India TV Hindi
Abhisek bachchan and aishwarya rai

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय ने एकदम अनोखे अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अभिषेक बच्चन, आराध्या और अमिताभ बच्चन के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर करके पति को बर्थ डे विश किया।

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने देर रात इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें पूरा बच्चन परिवार नजर आ रहा है। इस तस्वीर के साथ ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, 'प्यार, हमेशा'।

वहीं ऐश्वर्या ने एक और तस्वीर शेयर की जिसमें अभिषेक बच्चन , आराध्या और ऐश्वर्या यानी पूरा परिवार एक साथ नज़र आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया,  'हैप्पी बर्थडे बेबी-पापा, प्यार प्यार प्यार हमेशा'

शादी की सालगिरह पर जेनेलिया से बोले रितेश : किसी और से प्यार करता हूं..

इन तस्वीरों में बच्चन परिवार काफी स्टाइलिश नजर आ रहा है। वहीं आराध्या प्यारी सी स्माइल के साथ नटखट अंदाज में तस्वीर क्लिक करा रही हैं। 

अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने तस्वीरें शेयर करके सोशल मीडिया पर दी थी।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन