1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या राय की हमशक्ल का वीडियो वायरल, इस फिल्म का सीन किया रिक्रिएट

ऐश्वर्या राय की हमशक्ल का वीडियो वायरल, इस फिल्म का सीन किया रिक्रिएट

 Published : Jun 06, 2020 06:46 pm IST,  Updated : Jun 06, 2020 06:53 pm IST

ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में उन्होंने ऐश्वर्या की फिल्म का एक सीन रिक्रिएट किया है।

aishwarya rai bachchan- India TV Hindi
ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल की वीडियो हुई वायरल Image Source : INSTAGRAM/TWITTER

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में उनकी हमशक्ल अमृता उनकी तमिल फिल्म 'Kandukondain Kandukondain' का सीन रिक्रिएट करती नजर आ रही हैं। टिकटॉक स्टार अमूज अमृता ऐश्वर्या के इस सीन पर डायलॉग्स पर लिंप सिंकिंग कर रही हैं।

अमूज अमृता ने ट्विटर पर ये वीडियो शेयर की है जिसके बाद से यह वायरल हो गई है। फैन्स इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ को हूबहू कॉपी कह रहे हैं।

वीडियो में अमृता बहुत ही शानदार एक्टिंग कर रही हैं। उनके एक्सप्रेशन, आंखों का मूवमेंट सभी एकदम परफेक्ट है। उनकी डायलॉग डिलिवरी देखकर लोग इंप्रेस हो गए हैं। इस वीडियो को अब तक 29.3k लोग देख चुके हैं। 

ऐश्वर्या राय की यह तमिल फिल्म Kandukondain Kandukondain 2000 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म का फेमस सीन है जिसमें ऐश्वर्या मामूट्टी से अपने प्यार का इजहार करती हैं। फिल्म को राजीव मेनन ने डायरेक्ट किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन