1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या राय बच्चन ने आराध्या के साथ शेयर की फोटो, बर्थडे विशेज के लिए फैंस का यूं जताया आभार

ऐश्वर्या राय बच्चन ने आराध्या के साथ शेयर की फोटो, बर्थडे विशेज के लिए फैंस का यूं जताया आभार

 Published : Nov 02, 2020 09:37 am IST,  Updated : Nov 02, 2020 09:37 am IST

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना 47वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्हें सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने शुभकामनाएं दीं।

aishwarya rai shares pic with daughter - India TV Hindi
ऐश्वर्या राय ने शेयर की बेटी आराध्या के साथ ये फोटो Image Source : INSTAGRAM

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने 1 नवंबर को अपना 47वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी। लोगों की तरफ से बेशुमार प्यार मिलने के बाद ऐश ने इंस्टाग्राम पर बेटी आराध्या के साथ फोटो शेयर की और सभी का आभार व्यक्त किया है। 

ऐश्वर्या ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरी जिंदगी का सबसे कीमती प्यार, मेरी परी आराध्या.. मैं आपसे हमेशा , असीम और अनकंडीशनल प्यार करती हूं। थैंक्यू। मुझे प्यार और आशीर्वाद देने के लिए।"

PHOTOS: 1994 में बनी थीं मिस वर्ल्ड, 26 सालों में इतनी बदल गईं ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या के साथ फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में काम कर चुकीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में ऐश्वर्या की एक खूबसूरत सी तस्वीर को साझा करती हुई लिखती हैं, "हैप्पी बर्थडे ऐश। तुम इसी तरह से अपनी दीप्ति का प्रसार करती रहो।"

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा लिखती हैं, "जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो ऐश्वर्या राय बच्चन। तुम पर अपार कृपा हमेशा बनी रहे।"

फिल्म 'देवदास' में उनके साथ काम कर चुकी अभिनेत्री माधुर दीक्षित नेने लिखती हैं, "तुम्हें जन्मदिन की बधाई ऐश्वर्या। तुम्हारे साथ 'देवदास' में काम करना कल की ही बात लगती है। तुम्हें आने वाले साल की शुभकामनाएं।"

सिंगर शिल्पा राव ट्वीट करती हुई लिखती हैं, "हैप्पी बर्थडे ऐश्वर्या राय। तुम्हें अच्छी सेहत और खुशियों की शुभकामनाएं। हैशटैगबुलेया की चमक उस वक्त और भी ज्यादा बढ़ गई, जब तुम स्क्रीन पर आई थी।"

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन