1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या ने ली बिग बी की जगह, अब करेंगी KBC होस्ट?

ऐश्वर्या ने ली बिग बी की जगह, अब करेंगी KBC होस्ट?

 Published : May 19, 2017 10:47 am IST,  Updated : May 19, 2017 10:47 am IST

अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया था। केबीसी का नाम सुनते ही बिग बी का चेहरा सामने आ जाता है। इस शो के पहले और दूसरे सीजन को होस्ट कर चुके महानायक के फैंस अब अगले सीजन में उन्हें होस्ट करते हुए

aish- India TV Hindi
aish

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया था। केबीसी का नाम सुनते ही बिग बी का चेहरा सामने आ जाता है। इस शो के पहले और दूसरे सीजन को होस्ट कर चुके महानायक के फैंस अब अगले सीजन में उन्हें होस्ट करते हुए नहीं देख पाएंगे। जी हां, इस बार केबीसी में होस्ट सीट पर अमिताभ बच्चन की जगह किसी और ने ले ली है। वैसे यह उन्हीं के परिवार का ही सदस्य है। जी नहीं, हम अभिषेक बच्चन की बात बिल्कल नहीं कर रहे। बल्कि इस बार शो की होस्ट सीट पर बच्चन परिवार की बहु और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय हैं। खबरों के अनुसार केबीसी में इस बार ऐश को सवाल-जवाब करते हुए देखा जाएगा।

हाल ही में आई खबरों के अनुसार केबीसी के 9वें सीजन में ऐश्वर्या के अलावा माधुरी दीक्षित का नाम भी सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि इस शो के होस्ट के तौर पर ऐश्वर्या को अप्रोच किया जा रहा है। वहीं इसके लिए माधुरी के नाम की खूब चर्चा है। वैसे इस शो में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब कोई महीला इसे होस्ट करेगी। वैसे ये तो वक्त के साथ ही पता चलेगा कि इनमें से कौन इस शो को होस्ट करती दिखेंगी।

गौरतलब है कि केबीसी के पहले और दूसरे सीजन को अमिताभ बच्चन होस्ट करते हुए दिखे थे। जबकि इसके तीसरे सीजन में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान होस्ट के तौर पर नजर आए। लेकिन बाकी के सीजन में बिग बी ही फिर शो को होस्ट करते दिखे। रीमा लागू के निधन पर भावुक हुए संजय दत्त, कहा- मैंने फिर मां को खो दिया

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन