1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PICS: ऐश्वर्या से उर्मिला और श्रीदेवी तक, रानी मुखर्जी के पिता की प्रेयर मीट में पहुंचे सितारे

PICS: ऐश्वर्या से उर्मिला और श्रीदेवी तक, रानी मुखर्जी के पिता की प्रेयर मीट में पहुंचे सितारे

 Published : Oct 26, 2017 10:07 am IST,  Updated : Oct 26, 2017 10:44 am IST

रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी बीते रविवार इस दुनिया को अलविदा कह गए। अब बुधवार को मुंबई के जुहू में स्थित इस्कॉन मंदिर में उनका चौथा रखा गया था। रानी मुखर्जी की इस दुख की घड़ी में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां शामिल होती नजर आईं।

Rani Mukherji- India TV Hindi
Rani Mukherji

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी बीते रविवार इस दुनिया को अलविदा कह गए। अब बुधवार को मुंबई के जुहू में स्थित इस्कॉन मंदिर में उनका चौथा रखा गया था। रानी मुखर्जी की इस दुख की घड़ी में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां शामिल होती नजर आईं। रानी अपने पूरे परिवार के साथ यहां मौजूद थीं। गौरतलब है कि रानी के पिता 13 अक्टूबर से मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती थे। रविवार की सुबह करीब 5 बजे उनका ब्लड प्रेशर कम होने लगा और उनका निधन हो गया। विले पार्ले ईस्ट स्थित पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। इसमें रणवीर सिंह, आमिर खान, अनिल कपूर और शाहरुख खान जैसे कई सितारे पहुंचे थे।

अब उनके प्रेयर मीट में श्रीदेवी, बोनी कपूर, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना, आमिर खान, करिश्मा कपूर, फराह खान, उर्मिला मातोंडकर, नील नितिन मुकेश और भाग्यश्री जैसी कई हस्तियां पहुंचीं। इनके अलावा महनायाक अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार पत्नी जया बच्चन, बेटा अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ पहुंचें।

गौरतलब है कि रानी के पिता एक लेखक और फिल्मकार थे। वह फिल्मालय स्टूडियो के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। राम ने 'हम हिन्दुस्तानी' और 'लीडर' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। रानी मुखर्जी की बात करें तो वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हिचकी' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछली बार उन्हें फिल्म मर्दानी में देखा गया था, अब एक बार फिर से वह पर्दे पर वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। (Bigg Boss 11: अर्शी खान पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, 50 साल के शख्स से कर चुकीं हैं शादी, 10 क्रिमिनल केस दर्ज)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन