1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Aiyaary Box Office Collection Day 3: अब तक सिर्फ इतना ही कारोबार कर पाई है मनोज और सिद्धार्थ की 'अय्यारी'

Aiyaary Box Office Collection Day 3: अब तक सिर्फ इतना ही कारोबार कर पाई है मनोज और सिद्धार्थ की 'अय्यारी'

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Feb 19, 2018 02:21 pm IST,  Updated : Feb 19, 2018 02:21 pm IST

मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अय्यारी' को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही थी। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर पा रही है। फिल्म जिस रफ्तार से...

Aiyaary- India TV Hindi
Aiyaary

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अय्यारी' को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही थी। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर पा रही है। फिल्म जिस रफ्तार से कलेक्शन कर रही है, उसे देखकर तो यही लगता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होने वाली है। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को केवल 3.36 करोड़ रुपए इसके बाद शनिवार को 4.04 करोड़ और रविवार को 4.25 करोड़ रुपए कमाए कुल मिलाकर अब तक फिल्म 11.65 करोड़ रुपए का कारोबार कर पाई है।

फिल्मकार नीरज पांडे के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली थी, लेकिन बाद में संजय लीला भंसाली की 'पद्मावती' के साथ क्लैश से बचने के लिए इसे 9 फरवरी के लिए आगे बढ़ा दिया गया। इसके बाद इसी दिन अक्षय कुमार की 'पैडमैन' भी रिलीज होने के कारण बाद में इस फिल्म को 16 फरवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया।

गौरतलब है कि इस फिल्म को 2150 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म में सिद्धार्थ और मनोज के अलावा रकुल प्रीत सिंह, अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारे भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन