1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अय्यारी' की टीम दर्शकों की प्रतिक्रिया से उत्साहित

'अय्यारी' की टीम दर्शकों की प्रतिक्रिया से उत्साहित

 Published : Feb 18, 2018 01:11 pm IST,  Updated : Feb 18, 2018 01:11 pm IST

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह फिल्म 'अय्यारी' को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से काफी खुश हैं।

अय्यारी- India TV Hindi
अय्यारी Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह फिल्म 'अय्यारी' को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से काफी खुश हैं। वह उम्मीद कर रहे हैं कि दर्शक बड़ी संख्या में फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरोंका रुख करेंगे।

सिद्धार्थ और रकुल ने शुक्रवार को लॉन्च हुए न्यू कार्निवल सिलेक्ट लॉन्ज प्रोग्राम में हिस्सा लिया। सिद्धार्थ ने कहा, "लोग फिल्म के जरिए दिए गए संदेश को पसंद कर रहे हैं।" 'अय्यारी' में मनोज बाजपेयी भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित है। पाकिस्तान में इस फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सिद्धार्थ ने इस बारे में कहा, "कई भारतीय फिल्में पाकिस्तान में रिलीज नहीं होती, यह कोई पहली बार नहीं है।"

रकुल ने भारत में 'अय्यारी' को प्रशंसकों की प्रतिक्रिया के बारे में कहा, "पूरी तरह से फिल्म को सराहा जा रहा है। मुझे खुशी है कि चार साल बाद दर्शकों ने मुझे हिंदी फिल्म में देखा और इसके लिए मुझे कुछ सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन