1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अय्यारी' की टीम पहुंची स्वर्ण मंदिर, टेका मत्था

'अय्यारी' की टीम पहुंची स्वर्ण मंदिर, टेका मत्था

 Published : Jan 28, 2018 09:20 am IST,  Updated : Jan 28, 2018 09:20 am IST

फिल्मकार नीरज पांडे अब सेना की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'अय्यारी' को प्रस्तुत करने के लिए तैयार है।

Golden Temple - Aiyyari Team - India TV Hindi
Golden Temple - Aiyyari Team Image Source : PTI

मुंबई: फिल्म रिलीज होने से पहले 'अय्यारी' के कलाकार और अन्य सदस्यों ने पहले वाघा बॉर्डर का दौरा किया और फिर पहुंच गए अमृतसर के स्वर्ण मंदिर। निर्देशक नीरज पांडे और शीतल भाटिया के साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज वाजपेयी, रकुल प्रीत सिंह और पूजा चोपड़ा ने वाघा बॉर्डर में गणतंत्र दिवस मनाने के बाद अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में माथा टेका।

टीम ने 9 फरवरी को रिलीज होने वाली अपनी आगामी जासूसी थ्रिलर की सफलता के लिए स्वर्ण मंदिर में आशीर्वाद लिया। 'अय्यारी' की टीम ने बीएसएफ कैंप में जवानों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। इससे पहले अय्यारी की टीम ने जैसलमेर में बीएसएफ शिविर का दौरा किया था, जहां उन्होंने जवानों के साथ 3 दिन बिता कर उनकी दिनचर्या को समझने और उसमें ढलने की कोशिश की थी।

फिल्मकार नीरज पांडे अब सेना की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'अय्यारी' को प्रस्तुत करने के लिए तैयार है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी गुरु-शिष्य की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ से होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन