1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन-सैफ अली खान की फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन-सैफ अली खान की फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज

 Published : Dec 16, 2019 06:06 pm IST,  Updated : Dec 16, 2019 06:12 pm IST

अजय देवगन और सैफ अली खान की फिल्म 'तानाजी अनसंग वॉरियर' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया।

अजय देवगन-सैफ अली खान...- India TV Hindi
अजय देवगन-सैफ अली खान की फिल्म 'तानाजी अनसंग वॉरियर' का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज

Tanhaji Trailer 2: 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' का दूसरा ट्रेलर आज रिलीज हो गया। इससे पहले एक ट्रेलर 19 नवंबर को रिलीज हुआ था। इस फिल्म में मराठा वीर तानाजी मालुसरे की कहानी दिखाई जाएगी, फिल्म में सैफ़ अली ख़ान 'उदयभान सिंह' की भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर में भव्य सेट, हैवी कॉस्ट्यूम्स, वॉर सीन और दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है।

बता दें 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' फ़िल्म शिवाजी के सुबेदार तानाजी मालुसेर की जिंदगी पर बेस्ड है। मालसुरे ने शिवाजी को एक महत्वपूर्ण किला जीतकर दिया था। अजय देवगन इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत  कर रहे हैं। यह फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का मुकाबला दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक से होगा। 

अजय देवगन-सैफ अली खान की फिल्म 'तानाजी अनसंग वॉरियर' का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज
अजय देवगन-सैफ अली खान की फिल्म 'तानाजी अनसंग वॉरियर' का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज

'तानाजी द अनसंग वॉरियर' के बाद अजय देवगनरोहित शेट्टी की फ़िल्म 'सूर्यवंशी' में डीएसपी बाजीराव सिंघम के किरदार में कैमियो करते दिखेंगे। इसके अलावा वह 'भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया' और 'मैदान' में भी नजर आएंगे। इसके अलावा अजय देवगन कई और फिल्मों को प्रोड्यूस करते दिखेंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन