1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Baadshaho: बेहतरीन एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है अजय देवगन की फिल्म का टीजर

Baadshaho: बेहतरीन एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है अजय देवगन की फिल्म का टीजर

 Published : Jun 20, 2017 02:12 pm IST,  Updated : Jun 20, 2017 02:12 pm IST

अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बादशाहो' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते कुछ दिनों से फिल्म के पोस्टर्स लगातार जारी किए जा रहे हैं, जिनमें फिल्म का किरदारों का प्रभावशाली लुक दिखाई दे रहा है। लेकिन अब इस फिल्म का टीजर भी दर्शकों के सामने...

baadshaho- India TV Hindi
baadshaho

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बादशाहो' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते कुछ दिनों से फिल्म के पोस्टर्स लगातार जारी किए जा रहे हैं, जिनमें फिल्म का किरदारों का प्रभावशाली लुक दिखाई दे रहा है। लेकिन अब इस फिल्म का टीजर भी दर्शकों के सामने पेश किया जा चुका है। वैसे फिल्म के पोस्टर्स ही दर्शकों के बीच उत्सुकता को बढ़ा चुके हैं और फिल्म के टीजर इतना शानदार है कि इसे देखने के बाद फिल्म के लिए बेसब्री और भी ज्यादा बढ़ गई है।

बात दें कि अजय देवगन ने मंगलवार की सुबह ही इस फिल्म का एक पोस्टर सोशल मीडीया पर शेयर करते हुए अपने फैंस को यह भी बताया कि मंगलवार को ठीक 11 बजे ही फिल्म का टीजर भी रिलीज़ कर दिया जाएगा। टीजर रिलीज होने के कुछ घंटों में ही इसे अब तक करीब 1 लाख से भी ज्यादा बार लोग देख चुके हैं। टीजर में अजय देवगन काफी दमदार अंदजा में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में उनके अलावा इमरान हाश्मी, इलियाना डिक्रूजस ईशा गुप्ता और विद्युत जामवाल जैसे सितारे भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के टीजर में सनी लियोन का हॉट अवतार भी नज़र आ रहा है।

अजय देवगन की यह फिल्म एक एक्शन और थ्रिलर फिल्म है। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि फिल्म का पहला प्रोमो सलमान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के साथ 23 जून को रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा शाहरुख खान की फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ का ट्रेलर भी सलमान की ‘ट्यूबलाइट’ के साथ ही रिलीज होगा। अजय देवगन की 'बादशाहो' 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वरुण धवन ने क्यों किया ‘बाहुबली’ प्रभास पर पीठ पीछे तलवार से वार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन