1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #AjayDevgn, 'हम दिल दे चुके सनम' के बाद अब भंसाली के साथ शुरू की 'गंगूबाई..' की शूटिंग

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #AjayDevgn, 'हम दिल दे चुके सनम' के बाद अब भंसाली के साथ शुरू की 'गंगूबाई..' की शूटिंग

 Published : Feb 27, 2021 12:26 pm IST,  Updated : Feb 27, 2021 12:26 pm IST

अजय देवगन ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग शुरू कर दी है। सेट से संजय लीला भंसाली के साथ उनकी नई तस्वीर सामने आई है।

ajay devgn and sanjay leela bhansali collaborates - India TV Hindi
संजय लीला भंसाली के साथ अजय देवगन  Image Source : INSTAGRAM: BHANSALIPRODUCTIONS

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग शुरू कर दी है। सेट से दोनों की नई तस्वीर जैसे ही सामने आई, फैंस बेहद खुश हो गए और ट्विटर पर #AjayDevgn ट्रेंड करने लगा। बता दें कि दोनों 22 साल बाद साथ में काम करने जा रहे हैं। इससे पहले अजय ने 'हम दिल दे चुके सनम' मूवी में वनराज की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीता था। 

अजय देवगन इस फिल्म में विलेन के रूप में नज़र आएंगे, जिसका नाम डॉन करीम लाला होगा। इसमें आलिया भट्ट गंगूबाई का किरदार निभाएंगी। 

आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का टीजर देखकर इम्प्रेस हुए शाहरुख खान, ट्वीट करके लिखी ये बात

'गंगूबाई काठियावाड़ी' भंसाली की अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। टीज़र रिलीज़ से ठीक पहले, आलिया का एक पोस्टर रिलीज़ किया गया था, जिससे यह भी पता चला था कि यह फिल्म 30 जुलाई, 2021 को सिनेमाघरों में आएगी। 

पोस्टर में आलिया भट्ट साड़ी में नजर आ रही हैं साथ ही आलिया की लाल बिंदी, नथ ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। आलिया ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-  "30 जुलाई, 2021 को सिनेमाघरों में।"

एस हुसैन जैदी द्वारा लिखित पुस्तक 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' के एक चैप्टर पर यह फिल्म बनी है। इस फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है जिसका नाम गंगूबाई काठियावाड़ी है, वो एक वेश्यालय की मालकिन थी जिसने बाद में चुनाव लड़ा और जीता भी। यह फिल्म पहले 11 सितंबर 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हुई।

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के साथ पहली बार आलिया और भंसाली साथ काम कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन