1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का टीजर देखकर इम्प्रेस हुए शाहरुख खान, ट्वीट करके लिखी ये बात

आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का टीजर देखकर इम्प्रेस हुए शाहरुख खान, ट्वीट करके लिखी ये बात

 Published : Feb 24, 2021 07:12 pm IST,  Updated : Feb 24, 2021 07:12 pm IST

आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का दमदार टीजर आज रिलीज हो गया है। शाहरुख खान ने जब ये टीजर देखा तो उनसे भी रहा नहीं गया और उन्होंने आलिया की तारीफ में ये ट्वीट किया है।

SHAH RUKH KHAN, ALIA BHATT- India TV Hindi
शाहरुख खान ने की आलिया भट्ट की तारीफ Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB, TWITTER- @IAMSRK

मुंबई: संजय लीला भंसाली के जन्मदिन पर आज उनकी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का टीजर रिलीज हो गया। इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। टीजर बेहद दमदार है और आलिया की बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है। फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई के रोल में हैं जो एक वेश्यालय की मालकिन होती है। इस फिल्म का टीजर देखकर फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, कई सेलेब्स भी आलिया की तारीफ कर रहे हैं। वरुण धवन ने भी आलिया की तारीफ करते हुए पोस्ट शेयर किया है। अब बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने भी आलिया भट्ट की तारीफ की है। 

शाहरुख खान डिअर जिंदगी की को-एक्ट्रेस आलिया के लिए लिखा-  ''मैं हमेशा एक अभिनेता के रूप में आपके काम के लिए तत्पर हूं। और यह बहुत ही खास लग रहा है.... और आप तो गैंगस्टा !!! मेरा बहुत सारा प्यार और फिल्म के लिए शुभकामनाएं, अलिया।''

'गंगूबाई काठियावाड़ी' भंसाली की अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। टीज़र रिलीज़ से ठीक पहले, आलिया का एक पोस्टर रिलीज़ किया गया था, जिससे यह भी पता चला था कि यह फिल्म 30 जुलाई, 2021 को सिनेमाघरों में आएगी। पोस्टर में आलिया भट्ट साड़ी में नजर आ रही हैं साथ ही आलिया की लाल बिंदी, नथ ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। आलिया ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-  "30 जुलाई, 2021 को सिनेमाघरों में।"

एस हुसैन जैदी द्वारा लिखित पुस्तक 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' के एक चैप्टर पर यह फिल्म बनी है। इस फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है जिसका नाम गंगूबाई काठियावाड़ी है, वो एक वेश्यालय की मालकिन थी जिसने बाद में चुनाव लड़ा और जीता भी। यह फिल्म पहले 11 सितंबर 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हुई।

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के साथ पहली बार आलिया और भंसाली साथ काम कर रहे हैं।

यहां पढ़ें

जयललिता की बर्थ एनिवर्सिरी पर कंगना रनौत करेंगी बड़ी अनाउंसमेंट, ये है समय

#GangubaiKathiawadi: आलिया भट्ट की फिल्म के टीजर से पहले सामने आया नया पोस्टर, रिलीज डेट का भी हुआ ऐलान

OTT प्लेटफॉर्म पर धूम मचाने के बाद 'LUDO' फिल्म अब टीवी पर करेगी दर्शकों का मनोरंजन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन