1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन ने एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी और मुंबई में कोरोना की केंद्र धारावी की मदद की अपील की

अजय देवगन ने एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी और मुंबई में कोरोना की केंद्र धारावी की मदद की अपील की

 Published : May 27, 2020 10:27 pm IST,  Updated : May 27, 2020 11:30 pm IST

अजय देवगन ने खुद 700 परिवारों की जिम्मेदारी ली है, और लोगों से भी मदद की अपील की है।

Ajay devgn- India TV Hindi
अजय देवगन Image Source : TWITTER

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने सभी से अपील की है कि वे मुंबई में स्थित एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी के निवासियों के लिए दान करें, जो शहर में कोरोनावायरस महामारी का केंद्र बना हुआ है। अजय देवगन ने खुद 700 परिवारों की जिम्मेदारी ली है।

उन्होंने ट्वीट किया, "धारावी कोविड-19 का केंद्र बना हुआ है। कई नागरिक एमसीजीएम की मदद से दिन रात काम कर रहे हैं। कई एनजीओ की मदद से जरूरतमंद लोगों को राशन और हाइजीन किट्स उपलप्ध कराए जा रहे हैं। हम (एडीएफ) 700 परिवारों की मदद कर रहे हैं। मैं लोगों से विनती करता हूं कि आगे आए और डोनेट करें।"

वर्क फ़्रंट की बात करें तो अजय देवगन इस साल ओम् राउत की ऐतिहासिक फ़िल्म ‘तानाजी’ में नज़र आए थे, इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस में शानदार कलेक्शन किया। इस फ़िल्म में उनके साथ काजोल और सैफ़ अली खान भी लीड रोल में नज़र  आए थे। आने वाले दिनों में अजय भुज, मैदान आदि फ़िल्मों में दिखने वाले हैं। 

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन