1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: बड़ी खबर सुनाने वाले हैं अजय देवगन, वीडियो शेयर कर रहा- अब और इंतजार नहीं हो रहा...

Watch: बड़ी खबर सुनाने वाले हैं अजय देवगन, वीडियो शेयर कर रहा- अब और इंतजार नहीं हो रहा...

 Published : Apr 19, 2021 02:31 pm IST,  Updated : Apr 19, 2021 03:01 pm IST

अजय देवगन जल्द ही बड़ी अनाउंसमेंट करने वाले हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

ajay devgn big announcement tomorrow says Ek din ka intezaar aur ek badi news watch video - India TV Hindi
Watch: बड़ी खबर सुनाने वाले हैं अजय देवगन, वीडियो शेयर कर रहा- अब और इंतजार नहीं हो रहा...  Image Source : TWITTER: @AJAYDEVGN

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन जल्द ही बड़ी अनाउंसमेंट करने वाले हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही ये भी कहा है कि इस न्यूज को सुनाने के लिए वो बेहद उत्साहित हैं। साथ ही वो अब और इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। अब ये घोषणा उनकी किसी फिल्म को लेकर है या फिर कुछ और, ये कल ही पता चल सकेगा। 

अजय देवगन वीडियो में कह रहे हैं- 'सभी को हैलो.. आप सभी के साथ एक एक्साइटिंग न्यूज शेयर करनी है। लेकिन आज नहीं, कल, इसके लिए इंतजार करिए।'

फिर कॉमेडी की तरफ मुड़े अजय देवगन, सिद्धार्थ राय कपूर की फिल्म गोबर! में करेंगे काम

अजय ने वीडियो कैप्शन में लिखा है- एक दिन का इंतजार और एक बड़ी न्यूज। आप सभी के साथ कल इसे शेयर करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। बने रहिए।'

अजय देवगन कई फिल्मों से बतौर अभिनेता और निर्माता जुड़े हैं। इनमें कॉमेडी मूवी 'गोबर' शामिल है। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट के साथ अपने कैमियो की शूटिंग भी कर रहे हैं।

अजय 'आरआरआर' में जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ भी नजर आएंगे। यही नहीं, वह फिल्म 'मैदान' में फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के रूप में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन