1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: अजय देवगन को मिला नया 'बॉडीगार्ड', कोरोना वायरस से करेगा उनकी सुरक्षा

Watch: अजय देवगन को मिला नया 'बॉडीगार्ड', कोरोना वायरस से करेगा उनकी सुरक्षा

 Published : Apr 22, 2020 07:25 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 07:25 pm IST

अजय देवगन ने वीडियो शेयर करते हुए पीएमओ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है।

ajay devgn latest video on aarogya setu - India TV Hindi
अजय देवगन ने 'आरोग्य सेतु' एप्लिकेशन को लेकर शेयर किया वीडियो Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो डबल रोल में नज़र आ रहे हैं। उन्होंने ये वीडियो समाज के बीच 'आरोग्य सेतु' एप को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए बनाया है। इसके जरिए वो फैंस को बता रहे हैं कि इस एप्लिकेशन के कारण कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से बचा जा सकता है। इसके साथ ही और भी कई फायदे हैं।

इस वीडियो में अजय देवगन खुद के बॉडीगार्ड बनते हैं और बताते हैं कि वो उन्हें कोरोना वायरस से बचा सकते हैं। अगर उनके आस-पास कोई कोरोना पॉजिटिव होगा तो उन्हें तुरंत अलर्ट मिल जाएगा। इसके साथ ही वो अपने परिवार की भी मदद कर सकते हैं।

अजय देवगन ने वीडियो शेयर करते हुए पीएमओ और पीएम नरेंद्र मोदी को भी टैग किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'आपका धन्यवाद, कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आपने हर भारतीय को पर्सनल बॉडीगार्ड दिया है। #SetuMeraBodyguard #IndiaFightsCorona'

यह एप कोरोनावायरस को नियंत्रित करने और उसकी जानकारी सामान्य लोगों तक पहुंचाने के लिए बनाया गया है। यह खास एप आसपास मौजूद कोरोना पॉजिटिव लोगों के बारे में पता लगाने में भी मदद करेगा।

आरोग्य सेतु ऐसे करता है काम

डाउनलोड किए जाने के बाद यह एप पूछता है कि क्या आपको खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी आदि है। यदि आपको ऐसी कोई समस्या नहीं है, तो आप ग्रीन जोन में रहेंगे।

यह एप ब्लू टूथ और लोकेशन को ऑन रखने को कहता है। जब भी आप किसी भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाते हैं। यह एप ब्लू टूथ से आस पास के मोबाइल से संदेश लेता देता रहता है। जब आप किसी के पास खड़े हैं और पास खड़ा व्यक्ति भी ग्रीन जोन वाला नार्मल व्यक्ति ही है पर अगर वह व्यक्ति आज से 10 दिनों बाद किसी कारण से कोरोना पॉजिटिव हो जाएगा तो यह एप आपको तुरंत सतर्क कर देगा।

ऐसे में आप अपनी जांच सुनिश्चित करवा सकते हैं। यह एप आपको हॉट स्पॉट की सूचना भी दे देगा, ताकि आप रास्ता बदल लें।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन