1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन की 'फूल और कांटे' फिल्म को हुए 30 साल, अक्षय कुमार बोले- 'वक्त बीत जाता है दोस्ती हमेशा रहती है'

अजय देवगन की 'फूल और कांटे' फिल्म को हुए 30 साल, अक्षय कुमार बोले- 'वक्त बीत जाता है दोस्ती हमेशा रहती है'

 Published : Nov 22, 2021 05:22 pm IST,  Updated : Nov 22, 2021 05:27 pm IST

अजय देवगन की फिल्म 'फूल और कांटे' की रिलीज को 30 साल हो चुके हैं। इस खास मौके पर अक्षय कुमार ने अपने दोस्त अजय के लिए खास मैसेज लिखा है।

Akshay Kumar and Ajay Devgn- India TV Hindi
Akshay Kumar and Ajay Devgn Image Source : INSTAGRAM/ AKSHAYKUMAR, TIPS

Highlights

  • अजय देवगन की फिल्म 'फूल और कांटे' की रिलीज को 30 साल हुए
  • अक्षय कुमार और अजय देवगन अच्छे दोस्त हैं
  • अक्षय कुमार ने अजय और अपनी दोस्ती को लेकर मैसेज लिखा

बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती है। सिनेमाजगत के इन्हीं जिगरी यारों में दो दिग्गज कलाकारों के नाम भी शामिल हैं। ये कोई और नहीं बल्कि अक्षय कुमार और अजय देवगन हैं। ये दोनों ही सितारे अपने जबरदस्त अभिनय की वजह से लोगों के दिलों में राज करते हैं। इनकी दोस्ती का सिलसिला कई साल पहले शुरू हुआ था लेकिन 'फूल और कांटे' फिल्म की रिलीज को 30 साल पूरे होते ही खिलाड़ी कुमार ने अपने जिगरी यार अजय देवगन की दोस्ती को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक किस्सा शेयर किया है। साथ ही अपनी बेमिसाल दोस्ती की याद भी साझा की। 

शादी की 12वीं सालगिरह पर शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा के लिए लिखा रोमांटिक पोस्ट, रस्मों की कई तस्वीरें भी की शेयर

अक्षय कुमार ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सूर्यवंशी' की ऑफस्क्रीन तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अजय और अक्षय पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। अजय के हाथ में एक बाउल है जिसमें फ्रूट्स हैं जबकि अक्षय, अजय के बगल में बैठे मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। 

इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा- 'मुझे याद है जब दोनों लोग नए थे इंडस्ट्री में। मैं और तू साथ साथ जुहू बीच में मार्शल आर्ट्स की प्रैक्टिस करते थे और तुम्हारे पिता हमें ट्रेन करते थे। क्या दिन थे यार अजय देवगन। इसी तरह से 'फूल और कांटे' फिल्म को रिलीज हुए 30 साल हो गए। वक्त जल्दी बीत जाता है लेकिन दोस्ती हमेशा रहती है।'

अभिनेता कमल हासन कोरोना संक्रमित, अस्पताल में हैं आइसोलेट

बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि बतौर लीड एक्टर अजय देवगन और अक्षय कुमार ने अपने करियर की शुरुआत 1991 से की थी। अजय देवगन की पहली फिल्म मुख्य अभिनेता के तौर पर 'फूल और कांटे' थी। जबकि अक्षय कुमार की मुख्य अभिनेता के तौर पर पहली फिल्म 'सौगंध' थी। 'फूल और कांटे' फिल्म की बात करें तो इसमें अजय देवगन के साथ मधू मुख्य अभिनेत्री के तौर पर थीं। इस फिल्म का निर्देशन संदेश कोहली ने किया था। 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन