1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन ने पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर किया उन्हें याद

अजय देवगन ने पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर किया उन्हें याद

 Published : Jun 25, 2021 11:19 pm IST,  Updated : Jun 25, 2021 11:19 pm IST

वीरु देवगन का निधन 2019 में हुआ, जो 'मिस्टर नटरवरलाल', 'फूल और कांटे' और 'शहंशाह' जैसी फिल्मों में अपनी एक्शन कोरियोग्राफी के लिए जाने जाते हैं।

ajay devgn- India TV Hindi
अजय देवगन ने पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर किया उन्हें याद Image Source : AJAY DEVGN/TWITTER

मुंबई: अभिनेता अजय देवगन ने शुक्रवार को अपने पिता, दिवंगत एक्शन डायरेक्टर और फिल्म निमार्ता वीरू देवगन के साथ एक पुरानी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनका यह पोस्ट अपने दिवंगत पिता की बर्थ एनिवर्सरी के मद्देनजर है। अजय लिखते हैं, "मुझे हर दिन आपकी याद आती है। हैप्पी बर्थडे पापा। आपके जाने के बाद से जिंदगी पहली जैसी नहीं रही।"

वीरु देवगन का निधन 2019 में हुआ, जो 'मिस्टर नटरवरलाल', 'फूल और कांटे' और 'शहंशाह' जैसी फिल्मों में अपनी एक्शन कोरियोग्राफी के लिए जाने जाते हैं।

धर्मेंद्र लोनावला के अपने फार्महाउस में बिता रहे हैं वक्त, शेयर किया वीडियो

वर्क फ्रंट की बात करें, तो अजय ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने—माने निर्माता दिल राजू के साथ तेलुगू हिट 'नंदी' के हिंदी रीमेक का निर्माण करेंगे। मूल रूप से यह एक कोर्ट रूम क्राइम ड्रामा है, इस साल फरवरी में रिलीज हुई थी।

गोविंदा की पत्नी चाहती थीं कि मिले उन्हें पति जैसा बेटा

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन