1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धर्मेंद्र लोनावला के अपने फार्महाउस में बिता रहे हैं वक्त, शेयर किया वीडियो

धर्मेंद्र लोनावला के अपने फार्महाउस में बिता रहे हैं वक्त, शेयर किया वीडियो

 Published : Jun 25, 2021 10:12 pm IST,  Updated : Jun 25, 2021 10:12 pm IST

ने शुक्रवार दोपहर को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप साझा किया है, जिसमें वह लोनावला की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्थित अपने फार्महाउस में नजर आ रहे हैं।

धर्मेंद्र- India TV Hindi
धर्मेंद्र Image Source : AAPKADHARAM/INSTAGRAM

मुंबई: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने शुक्रवार दोपहर को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप साझा किया है, जिसमें वह लोनावला की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्थित अपने फार्महाउस में नजर आ रहे हैं। क्लिप में 85 वर्षीय अभिनेता अपने बछड़े को चरते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह अपने दो बछड़ों को खेती के लिए तैयार करने की बात करते हैं, साथ ही प्रशंसकों के सुख और स्वास्थ्य की भी कामना करते हैं।

गोविंदा की पत्नी चाहती थीं कि मिले उन्हें पति जैसा बेटा

वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है, "दोस्तों, मेरी पिछली पोस्ट पर आपकी प्यार भरी प्रतिक्रिया के लिए आप सभी को प्यार। आप सभी के लिए कुछ प्यार भरा।"

Pics: करिश्मा कपूर ने इस तरह सेलिब्रेट किया अपना 47वां जन्मदिन

विंदू दारा सिंह ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "लव यू धरम जी आप और कृषि जीवन के लिए आपका प्यार अद्भुत है।"

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन