1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pics: करिश्मा कपूर ने इस तरह सेलिब्रेट किया अपना 47वां जन्मदिन

Pics: करिश्मा कपूर ने इस तरह सेलिब्रेट किया अपना 47वां जन्मदिन

 Published : Jun 25, 2021 08:48 pm IST,  Updated : Jun 25, 2021 09:02 pm IST

करिश्मा की बहन करीना की ननंद सबा अली खान ने लिखा है, "हैप्पी बर्थडे! तुम दयालु और खूबसूरत हो.अंदर से भी।

करिश्मा कपूर - India TV Hindi
करिश्मा कपूर  Image Source : KARISHMA KAPOOR/INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर शुक्रवार को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तीन ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। बेटी समायरा कपूर द्वारा खींची गई इन तस्वीरों के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, "साल गिनने के बजाय मैं इन्हें भरपूर जी रही हूं। हैशटैगफैमिलीएंडफ्रेंड्स हैशटैगओनलीलव।"

इन तस्वीरों में करिश्मा एनिमल प्रिंट टॉप, ब्लैक पैंट और ब्लैक हील्स में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शाम तक 177,880 से अधिक लाइक मिल चुके हैं और यह क्रम जारी है। जन्मदिन के मौके पर करिश्मा को मनीष मल्होत्रा से लेकर डायना पेंटी और संजय कपूर जैसे कई सेलेब्रिटीज ने विश किया है।

पूजा हेगड़े लॉकडाउन के बाद काम पर लौटीं, प्रभास संग 'राधे श्याम' की शूटिंग की शुरू

करिश्मा की बहन करीना की ननंद सबा अली खान ने लिखा है, "हैप्पी बर्थडे! तुम दयालु और खूबसूरत हो.अंदर से भी। यह वाकई में मायने रखता है। ढेर सारा प्यार।"

PHOTOS: पूजा हेगड़े लेटेस्ट फोटोशूट में नजर आईं बेहद खूबसूरत, देखें साड़ी में गॉर्जियस लुक

करिश्मा के जन्मदिन की पार्टी उनकी बुआ ऋतु नंदा के घर पर हुई, जहां करीना कपूर, अरमान जैन और रणधीर कपूर समेत परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए।

Pics: करिश्मा कपूर के बर्थडे की पार्टी अटेंड करने पहुंची करीना, रणधीर समेत परिवार के ये सदस्य भी हुए शामिल

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन