1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना-करिश्मा को आई दादा राज कपूर और दादी कृष्णा की याद, शेयर की उनकी अनदेखी तस्वीर

करीना-करिश्मा को आई दादा राज कपूर और दादी कृष्णा की याद, शेयर की उनकी अनदेखी तस्वीर

 Published : May 23, 2021 09:53 am IST,  Updated : May 23, 2021 09:53 am IST

करीना और करिश्मा ने हाल ही में अपने दादा-दादी की खूबसूरत और अनदेखी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। राज कपूर और कृष्णा राज कपूर की इस फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

kareena and karisma shares old unseen pic of grandparents raj kapoor and krishna - India TV Hindi
करीना-करिश्मा को आई दादा राज कपूर और दादी कृष्णा की याद, शेयर की उनकी अनदेखी तस्वीर    Image Source : INSTAGRAM: THEREALKARISMAKAPOOR

बॉलीवुड की दीवा करीना कपूर और 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा दोनों बहनें सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपने परिवार की, बच्चों की और खुद की फोटोज भी शेयर करती हैं। करीना और करिश्मा ने हाल ही में अपने दादा-दादी की खूबसूरत और अनदेखी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। राज कपूर और कृष्णा राज कपूर की इस फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में राज कपूर और कृष्णा राज कपूर की फोटो शेयर की है। दोनों के हाथों में फूलों की माला है और वे मुस्कुरा रहे हैं। करिश्मा के बाद तुरंत करीना ने भी इसी फोटो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर करते हुए दिल वाला इमोजी बनाया। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'दादा और दादी।'

करीना कपूर ने दिखाई छोटे बेटे की पहली झलक, फोटो हुई वायरल

करीना और करिश्मा ने शेयर की दादा-दादी की फोटो
Image Source : INSTAGRAM करीना और करिश्मा ने शेयर की दादा-दादी की फोटो 

बता दें कि करीना और करिश्मा राज कपूर के सबसे बड़े बेटे रणधीर कपूर की बेटियां हैं। राज कपूर के दो और बेटे थे- ऋषि कपूर और राजीव कपूर, जिनका निधन हो चुका है। 

करीना ने इसी साल एक बेटे को जन्म दिया है, जिसके नाम का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। उन्होंने मदर्स डे के मौके पर अपने बेटे की पहली झलक साझा की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान के साथ उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज का इंतजार कर रही है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन