1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Skincare Tips in Summer: करीना और करिश्मा की खूबसूरती का राज है ये फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

Skincare Tips in Summer: करीना और करिश्मा की खूबसूरती का राज है ये फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 10, 2021 01:16 pm IST,  Updated : Apr 10, 2021 01:21 pm IST

बॉलीवुड में वैसे तो कई सारी एक्ट्रेसेज हैं जिनकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। इन्हीं सितारों में से रियल लाइफ सिस्टर्स करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर हैं। जानिए ये दोनों सिस्टर्स स्किन को सुंदर बनाने के लिए चेहरे पर क्या लगाती हैं।

macha tea, Karisma and Kareena- India TV Hindi
macha tea, Karisma and Kareena Image Source : INSTAGRAM/_TART_132 AND KARISMA KAPOOR

सेलिब्रिटीज की स्किन देखकर अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर ये सितारे ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर क्या लगाते हैं। बॉलीवुड में वैसे तो कई सारी एक्ट्रेसेज हैं जिनकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। इन्हीं सितारों में से रियल लाइफ सिस्टर्स करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर हैं। ये दोनों बहनें अपनी अदाकारी के अलावा खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। आज हम आपको इन दोनों बहनों की खूबसूरती का राज बताएंगे। जानिए ये दोनों सिस्टर्स स्किन को सुंदर बनाने के लिए चेहरे पर क्या लगाती हैं। 

माचा फेस पैक

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा और करीना अपनी स्किन पर एक खास फेस पैक लगाती हैं। इस फेस पैक का नाम माचा फेस पैक है। दरअसल,माचा ग्रीन टी होती है। जो एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लामेट्री गुणों से युक्त होती है। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से त्वचा में ग्लो आता है। 

गर्मियों में चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए लगाएं ये 4 होममेड फेस पैक, सुंदर और चमकदार दिखेगा चेहरा

macha face pack
Image Source : INSTAGRAM/WHITE_MACARONI_PENGUINmacha face pack

जानें माचा फेस पैक को बनाने का तरीका

  • माचा टी पाउडर के रूप में आती है
  • फेस पैक बनाने के लिए इसमें बेसन, चंदन पाउडर चावल का आटा या फिर एलोवेरा जेल मिलाएं
  • इसके बाद इसमें कच्चा दूध डालकर अच्छे से मिला लें
  • इस फेस को चेहरे पर लगाए और सूखने तक रहने दें
  • हफ्ते में कम से कम तीन बार इसे लगाएं
  • इससे आपके चेहरे पर कुछ दिनों में ही निखार आएगा

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल