1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! अजय देवगन ने किया बड़ा खुलासा, रह चुके हैं गुंडे, 2 बार खानी पड़ी थी जेल की हवा

OMG! अजय देवगन ने किया बड़ा खुलासा, रह चुके हैं गुंडे, 2 बार खानी पड़ी थी जेल की हवा

 Published : Mar 14, 2018 08:01 pm IST,  Updated : Mar 14, 2018 08:01 pm IST

अजय देवगन को कई फिल्मों में एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते हुए देखा जा चुका है। लेकिन हाल ही में अजय ने खुद से जुड़ी एक ऐसी बात का खुलासा किया है, जिसे जानने के बाद आप दंग रह जाएंगे। दरअसल उन्होंने हाल ही में बताया कि वह दो बार जेल जा चुके हैं।

Ajay Devgn- India TV Hindi
Ajay Devgn

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन को कई फिल्मों में एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते हुए देखा जा चुका है। 'गंगाजल' से लेकर 'सिंघम' सीरीज में उन्होंने अपनी इस भूमिका को बखूबी पर्दे पर उतारा है। लेकिन हाल ही में अजय ने खुद से जुड़ी एक ऐसी बात का खुलासा किया है, जिसके बारे में शायद ही किसी को कोई जानकारी होगी। दरअसल एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह दो बार जेल जा चुके है। गौरतलब है कि अजय को इंडस्ट्री में एक गंभीर अभिनेता के तौर पर देखा जाता है। फैंस के बीच भी उनकी छवि एक संजीदा अभिनेता की बनी हुई है।

लेकिन हाल ही में अजय देवगन ने बताया कि कॉलेज के दिनों में उनकी गुंडे वाली इमेज बनी हुई थी। यहां तक की उन्हें इस वजह से दो बार जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने एक बार अपने पिता की गन भी निकाल ली थी, जो गैर कानूनी था। हालांकि यह सब बातें काफी पुरानी हैं। फिलहाल अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म 'रेड' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं।

गौरतलब है कि 'रेड' एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। इसमें अजय को एक आयकर विभाग के अधिकारी का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। कुछ वक्त पहले ही उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसके बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है। फिल्म में अजय के साथ एक बार फिर से इलियाना डिक्रूज अहम भूमिका में दिखाई दे रही हैं। बता दें कि 'रेड' 16 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन