1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तानाजी: द अनसंग वॉरियर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: अजय देवगन और सैफ अली खान की फिल्म की बंपर ओपनिंग

तानाजी: द अनसंग वॉरियर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: अजय देवगन और सैफ अली खान की फिल्म की बंपर ओपनिंग

 Published : Jan 11, 2020 07:10 am IST,  Updated : Jan 11, 2020 07:10 am IST

अजय देवगन और सैफ अली खान की जोड़ी फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर में लंबे समय के बाद नजर आई है।

tanhji the unsung warrior- India TV Hindi
तानाजी: द अनसंग वॉरियर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर भी 10 जनवरी को रिलीज हुई है। इस फिल्म में अजय देवगन और सैफ अली खान की जोड़ी को लंबे समय के बाद देखा गया है। इससे पहले दोनों ओमकारा में साथ में नजर आए थे। तानाजी: द अनसंग वॉरियर में अजय और सैफ के साथ काजोल भी अहम भूमिका निभाती नजर आई हैं। तानाजी: द अनसंग वॉरियर को अच्छे रिव्यू मिले हैं। फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन बंपर ओपनिंग की है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक तानाजी: द अनसंग वॉरियर ने पहले दिन सगभग 16 करोड़ का बिजनेस किया है। दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक से क्लैश होने के बावजूद फिल्म ने पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया है। 

फिल्म में मराठा और मुगलों के बीच युद्धा दिखाया गया है। कैसे तानाजी अपने साम्राज्य को मुगलों से बचाकर भगवा रंग लहराते नजर आए हहैं।

फिल्म में अजय देवगन शिवाजी की सेना के सुबेदार तानाजी मालसुरे का किरदार निभाते नजर आए हैं। वहीं काजोल तानाजी की पत्नी सावित्री बाई के किरदार में नजर आई हैं। फिल्म में सैफ अली खान विलेन के किरदार में बेहद जचे हैं। फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन