1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की शानदार कमाई, नवे दिन कमाए इतने करोड़

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की शानदार कमाई, नवे दिन कमाए इतने करोड़

 Published : Jan 19, 2020 08:52 am IST,  Updated : Jan 19, 2020 08:52 am IST

अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। फिल्म का नवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

tanhaji the unsung warrior box office collection- India TV Hindi
तानाजी: द अनसंग वॉरियर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। फिल्म को क्रिटिक और ऑडियन्स दोनों के ही अच्छे रिव्यू मिले हैं। अजय देवगन की फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है और जल्द ही 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। दूसरे हफ्ते में भी तानाजी अच्छी कमाई कर रही है। तानाजी का नवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने लगभग 13 करोड़ का बिजनेस किया है। तानाजी ने आठवे दिन 10.06 करोड़ का बिजनेस किया था और टोटल 128.97 करोड़ हो गया था। नवे दिन का बॉक्स ऑफिस मिलाकर फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 141 करोड़ कमा लेगी।

फिल्म की बात करें तो यह शिवाजी के सूबेदार तानाजी मालसुरे पर आधारित है। फिल्म में काजोल उनकी पत्नी सावित्री बाई का किरदार निभाती नजर आई हैं। वहीं सैफ अली खान विलेन उदयभान के किरदार में नजर आए हैं।

तानाजी को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है। तानाजी के साथ 10 जनवरी को दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' भी रिलीज हुई थी। छपाक ने अभी तक 26 करोड़ का बिजनेस किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन