1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं को दिखाएंगे दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक', लखनऊ में बुक किया थिएटर

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं को दिखाएंगे दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक', लखनऊ में बुक किया थिएटर

 Published : Jan 10, 2020 11:10 am IST,  Updated : Jan 10, 2020 11:10 am IST

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी के कार्यकर्ताओं कों दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' दिखाने वाले हैं।

akhilesh yadav organize screening for party workers- India TV Hindi
अखिलेश यादव पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिखाएंगे छपाक।

दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर बनी इस फिल्म में दीपिका एसिड अटैक पीड़िता मालती का किरदार निभाती नजर आई हैं। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी फिल्म छपाक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने कार्यकर्ताओं को दिखाने वाले हैं।

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए लखनऊ में एक थिएटर बुक किया है जहां फिल्म छपाक की स्क्रीनिंग ऑर्गनाइज कराई गई है। समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडिल से यह जानकारी बीते दिन शाम को दी गई थी। ट्वीट किया- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर कल समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को ‘छपाक’ फिल्म दिखाएगी। इसके लिए लखनऊ में एक हाल बुक किया गया है।

आरएलडी के युवा नेता जयंत चौधरी भी छपाक देखने वाले हैं। उन्होंने ट्वीट किया- #छपाक देखने का कोई इरादा नहीं था लेकिन अब ज़रूर देखूँगा!

छपाक की बात करें तो फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। छपाक से दीपिका पादुकोण प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रख रही हैं। छपाक उनकी बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू फिल्म है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन