1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार की झोली में एक और 'गोल्ड', इंस्टाग्राम पर हुए 2 करोड़ फॉलोअर्स

अक्षय कुमार की झोली में एक और 'गोल्ड', इंस्टाग्राम पर हुए 2 करोड़ फॉलोअर्स

 Published : Aug 20, 2018 05:55 pm IST,  Updated : Aug 20, 2018 05:55 pm IST

अक्षय कुमार के इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। अक्षय पहले मेल बॉलीवुड एक्टर बन गए हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर इतने फॉलोअर्स हैं।

Akshay Kumar- India TV Hindi
Akshay Kumar Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: अक्षय कुमार के इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। अक्षय पहले मेल बॉलीवुड एक्टर बन गए हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर इतने फॉलोअर्स हैं। अक्षय पहले से ही अपनी फिल्म 'गोल्ड' के लिए चर्चा में हैं और अब उनके नाम के साथ एक और उपलब्धि जुड़ गई है।

अक्षय ने सोशल मीडिया पर यह गुडन्यूज शेयर की। उन्होंने लिखा- ''इंस्टाग्राम से एक और गोल्ड मिला। खुशी हो रही है बताते हुए कि मैं बॉलीवुड का पहला मेल एक्टर बन गया हूं, जिसके 2 करोड़ फॉलोअर्स हैं। प्यार के लिए सबको शुक्रिया।''

इसके पहले भी अक्षय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था।

अक्षय को फैंस से बहुत प्यार मिलता है। वह जो भी करते हैं, लोग उनके दीवाने हो जाते हैं। 15 अगस्त को रिलीज हुई उनकी फिल्म 'गोल्ड' को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने 5 दिन में भारत में 71.30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने बुधवार को 25.25 करोड़ रुपये, गुरुवार को 8.10 करोड़ रुपये, शुक्रवार को 10.10 करोड़ रुपये, शनिवार को 12.30 करोड़ रुपये और रविवार को 15.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

फिल्म में अक्षय हॉकी कोच तपन दास के रोल में हैं। फिल्म में मौनी रॉय उनकी पत्नी के रोल में हैं। मौनी ने इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री ली है। फिल्म को रीमा कागती ने डायरेक्ट किया है।

Also Read:

काजोल ने बताया कैसे शूट हुआ था 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का फेमस सीन 'जा सिमरन जा'

जाह्नवी कपूर को मिली तीसरी फिल्म, 'दोस्ताना 2' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बनी जोड़ी?

एक्टर सिद्धार्थ ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिए 10 लाख रुपये, लोगों से की मदद की अपील

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन