1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: जब अक्षय कुमार ने भी माना इस अवॉर्ड के हकदार आमिर ख़ान ही हैं

Video: जब अक्षय कुमार ने भी माना इस अवॉर्ड के हकदार आमिर ख़ान ही हैं

 Published : Apr 12, 2017 10:28 am IST,  Updated : Apr 12, 2017 10:32 am IST

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को हाल ही में नेशनल अवार्ड के लिए चुना गया है। अक्षय कुमार को उनकी फिल्म ‘रुस्तम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिलेगा।

akshay aamir- India TV Hindi
akshay aamir

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को हाल ही में नेशनल अवार्ड के लिए चुना गया है। अक्षय कुमार को उनकी फिल्म ‘रुस्तम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिलेगा। अक्षय को अवॉर्ड मिलने की घोषणा होने पर लोग दो खेमे में बंट गए। एक खेमा ऐसा है जो अक्षय को अवार्ड मिलने से खुश हैं तो एक खेमा ऐसा भी है जो अक्षय को इस सम्मान का हकदार नहीं मानता है। फिल्म ‘रुस्तम’ से अक्षय कुमार के नाम के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं के नोमिनेशन में फिल्म ‘दंगल’ से आमिर खान का नाम भी शामिल था। बाद में अक्षय को इस अवॉर्ड के लिए चुना गया।

लोग सोशल मीडिया पर कहने लगे इस अवॉर्ड के हकदार अक्षय कुमार नहीं आमिर खान हैं। लोग कहने लगे आमिर खान को फिल्म ‘दंगल’ के लिए यह अवॉर्ड मिलना चाहिए।

लेकिन अक्षय कुमार का अब एक वीडियो वायर हो रहा है जिसमें अक्षय कुमार खुद भी मानते हैं कि अवॉर्ड के काबिल वो नहीं बल्कि आमिर ख़ान हैं।

आपको बता दें यह वीडियो इस साल का नहीं है, बल्कि साल 2009 में हुए स्टार स्क्रीन अवॉर्ड का है। इस इवेंट में खिलाड़ी कुमार को उनकी फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। अवार्ड मिलने के बाद अक्षय ने सभी का शुक्रिया अदा किया साथ ही कहा इस अवॉर्ड के असली हकदार वो नहीं बल्कि आमिर खान हैं। आपको बता दें, उसी साल आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ भी रिलीज हुई थी। जो काफी हिट हुई थी। फिल्म को दर्शकों का भी प्यार मिला था। अक्षय ने कहा उन्होंने गजनी दो बार देखी क्योंकिय उन्हें यह फिल्म बहुत पसंद आई थी।

यहां देखिए वीडियो

https://www.youtube.com/watch?time_continue=267&v=LGHz1npWk6k

वीडियो सौ. यूट्यूब

आप हमें कमेंट बॉक्स मे जरूर बताइए कि इस मसले पर आपकी क्या राय है?

इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन