1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार लेकर आ रहे हैं 'टॉयलेट एक प्रेम कथा 2'

अक्षय कुमार लेकर आ रहे हैं 'टॉयलेट एक प्रेम कथा 2'

 Published : Jul 01, 2018 10:04 am IST,  Updated : Jul 01, 2018 10:04 am IST

फिल्म 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' की सफलता से उत्साहित अभिनेता अक्षय कुमार जल्द ही 'ट्वायलेट-2' लेकर आएंगे। अक्षय ने शनिवार को ट्वीट किया, "अगले ब्लॉकबस्टर मिशन हैशटैगटॉयलेट2 के लिए तैयार होने का समय! इस बार बदलेगा पूरा देश। जल्द आ रहा है।"

टॉयलेट एक प्रेम कथा 2- India TV Hindi
टॉयलेट एक प्रेम कथा 2 Image Source : PTI

मुंबई: फिल्म 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' की सफलता से उत्साहित अभिनेता अक्षय कुमार जल्द ही 'ट्वायलेट-2' लेकर आएंगे। अक्षय ने शनिवार को ट्वीट किया, "अगले ब्लॉकबस्टर मिशन हैशटैगटॉयलेट2 के लिए तैयार होने का समय! इस बार बदलेगा पूरा देश। जल्द आ रहा है।"

अभिनेता ने एक शॉर्ट वीडियो भी जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, "टॉयलेट तो बन गया, पर कथा अभी भी बाकी है। मैं आ रहा हूं लेके 'टॉयलेट' का पार्ट 2 बहुत जल्द।" अभिनेता ने इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वच्छ भारत अभियान' से प्रेरित 'टॉयलेट -एक प्रेम कथा' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर नजर आई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन