1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान और आमिर के बाद अक्षय कुमार भी चीन में धमाल मचाने को तैयार, अब बनेंगे ‘टॉयलेट हीरो’

सलमान और आमिर के बाद अक्षय कुमार भी चीन में धमाल मचाने को तैयार, अब बनेंगे ‘टॉयलेट हीरो’

 Published : Jun 07, 2018 09:02 am IST,  Updated : Jun 07, 2018 09:02 am IST

पिछले दिनों सुपरस्टार सलमान और आमिर खान की फिल्मों ने चीन में भी दर्शकों का दिल खूब जीता। लेकिन अब खिलाड़ी अक्षय कुमार भी चीन में धूम मचाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। दरअसल अनिल धीरूभाई अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस एंटरटेनमेंट 8 जून को चीन में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर के अभिनय से सजी 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को रिलीज करने जा रही है।

Akshay kumar- India TV Hindi
Akshay kumar

मुंबई: इन दिनों बॉलीवुड फिल्में चीन बॉक्स ऑफिस पर खूब धामल मचा रही है। पिछले दिनों सुपरस्टार सलमान और आमिर खान की फिल्मों ने चीन में भी दर्शकों का दिल खूब जीता। लेकिन अब खिलाड़ी अक्षय कुमार भी चीन में धूम मचाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। दरअसल अनिल धीरूभाई अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस एंटरटेनमेंट 8 जून को चीन में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर के अभिनय से सजी 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को रिलीज करने जा रही है। चीनी दर्शकों के लिए इस फिल्म का शीर्षक 'टॉयलेट हीरो' होगा। इस फिल्म का निर्माण रिलायंस एंटरटेनमेंट और फ्राइडे फिल्मवर्क के सहयोगी बैनर, प्लान सी स्टूडियो, नीरज पांडे और शीतल भाटिया ने मिलकर किया है।

बयान के मुताबिक, '3 इडियट्स' के बाद चीनी बाजार में रिलायंस एंटरटेमेंट की वापसी हो रही है। 'टॉयलेट हीरो' चीन में 4,300 से अधिक स्क्रीनों पर रिलीज होगी, जो भारत में अपनी मूल रिलीज की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक है। यह फिल्म पहले ही अप्रैल 2018 में बीजिंग फिल्म महोत्सव में अभिभूत कर देने वाली प्रतिक्रिया प्राप्त कर चुकी है। इस कार्यक्रम में निर्देशक नारायण सिंह और रचनात्मक निर्माता नीरज पांडे और शीतल भाटिया ने उपस्थिति दर्ज कराई थी।

अक्षय कुमार ने कहा, "मुझे खुशी है कि हमारी फिल्म लगातार नई सफलता हासिल कर रही है। हमारे मुद्दों और संस्कृति में ढेर सारी समानता है और मुझे आशा है कि 'टायलेट हीरो' चीन में समान प्रशंसा और प्यार पाएगी।" रिलायंस एंटरटेनमेंट के शिबाशीश सरकार ने कहा, "हमें इस सप्ताह चीन में 'टॉयलेट हीरो' रिलीज करने पर गर्व है और उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों के साथ भावनात्मक होगी, जैसा कि भारतीयों के लिए आनंददायक रही।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन