1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने शुरू की 'बच्चन पांडे' की शूटिंग, अपना लुक शेयर कर फैंस से पूछा ये सवाल

अक्षय कुमार ने शुरू की 'बच्चन पांडे' की शूटिंग, अपना लुक शेयर कर फैंस से पूछा ये सवाल

 Published : Jan 07, 2021 11:08 am IST,  Updated : Jan 07, 2021 11:20 am IST

अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला की साथ में ये 10वीं फिल्म होगी। इसमें पंकज त्रिपाठी, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस और अरशद वारसी भी नज़र आएंगे।

akshay kumar begin shooting for Bachchan Pandey- India TV Hindi
अक्षय कुमार ने शुरू की 'बच्चन पांडे' की शूटिंग Image Source : INSTAGRAM: AKSHAYKUMAR

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार ने अपकमिंग मूवी 'बच्चन पांडे' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस जानकारी के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने लुक की फोटो भी शेयर की है, जिसमें वो बेहद डरावने अवतार में दिखाई दे रहे हैं। अक्षय ने इस पोस्ट के साथ अपने फैंस से दुआ करने की कामना की है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा पंकज त्रिपाठी, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस और अरशद वारसी भी नज़र आएंगे।

इस फोटो में अक्षय ब्लैक शर्ट, गले में सोने की चेन, हाथों में ब्रेसलेट, उंगलियों में अंगूठियां और सिर पर गमछा बांधे नज़र आ रहे हैं। उनकी एक सफेद आंख काफी डरावना लुक दे रही है। इसके साथ बच्चन पांडे का क्लैप बोर्ड भी दिखाई दे रहा है। 

इस तस्वीर के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा- ' नया साल, नया एसोसिएशन.. बच्चन पांडे की शूटिंग शुरू.. साजिद नाडियाडवाला के साथ 10वीं फिल्म और उम्मीद है कि आगे और भी होंगी। आपकी प्रार्थनाओं की जरुरत है और मेरे लुक को लेकर अपने विचार जरुर व्यक्त करिएगा।'

बता दें कि अक्षय ने फिल्म की स्टार कास्ट के साथ जैसलमेर में शूटिंग शुरू की है। इसकी शूटिंग मार्च तक जारी रहेगी। बताया जा रहा है कि गडीसर झील और जयसालकोट जैसी जगहों पर शूटिंग होगी। 

फरहाद सामजी के निर्देशन में, अक्षय एक गैंगस्टर की भूमिका निभाते हैं, जो एक अभिनेता बनने की इच्छा रखता है, जबकि कृति एक पत्रकार की भूमिका निभाती हैं, जो निर्देशक बनने की इच्छा रखती हैं। फिल्म में अरशद वारसी भी हैं, जो अक्षय कुमार के दोस्त की भूमिका निभा रहे हैं। ये फिल्म 2021 में रिलीज होगी। 

(IANS इनपुट के साथ)

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन